लायंस क्लब ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को फल, बिस्कुट एवं भोजन के पैकेट बाटै l

IMG-20260811-WA0013

लायंस क्लब ने बाढ़ से प्रभावित लोगों को फल, बिस्कुट एवं भोजन के पैकेट बाटै l

पचोर। नगर में बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नगर के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई। पानी भर जाने के कारण प्रभावित क्षेत्रों में रहने वाले आम नागरिकों को नगर परिषद द्वारा अलग-अलग सुरक्षित स्थानों पर ठहराया गया।मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने इन राहत स्थलों पर पहुंचकर प्रभावित नागरिकों एवं बच्चों से मुलाकात की तथा उनके बीच भोजन, केले एवं बिस्किट के पैकेट वितरित किए।

क्लब सदस्यों ने बारिश से उत्पन्न परिस्थितियों में आमजन की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. इंसाफ अंसारी, सचिव लायन डॉ. राकेश वर्मा, कोषाध्यक्ष लायन स्वप्निल गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लायन मनीष अग्रवाल, लायन सूरज

गुप्ता, लायन दीपक जुलानिया, लायन प्रकाश जायसवाल, लायन मनोज अहिरवार, लायन डॉ. संजय नागर सहित अन्य लायन साथी उपस्थित रहे।लायंस क्लब के सदस्यों ने कहा कि आपदा एवं विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंद लोगों की सेवा करना ही लायंस क्लब का प्रमुख उद्देश्य है, और भविष्य में भी आवश्यकता पड़ने पर क्लब द्वारा राहत एवं सेवा कार्य निरंतर किए जाएंगे।

About The Author