सरस्वती शिशु मंदिर ग्वाला में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

IMG-20260816-WA0082

विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति सजग करने के उद्देश्य से सरस्वती शिशु मंदिर, ग्वाला, जावर, जिला सीहोर में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन शासकीय होलकर विज्ञान महाविद्यालय, इंदौर के साइबर सुरक्षा विभाग के विद्यार्थियों द्वारा संचालित संस्था टेकडिफेंडर्स (द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स) के तत्वावधान में किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, सोशल मीडिया सुरक्षा, डिजिटल गोपनीयता, फिशिंग, ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से बचाव के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, संदिग्ध फोन कॉल और संदेशों से सावधान रहने तथा अपनी व्यक्तिगत और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री विकास परमार, आईएसईए मास्टर ट्रेनर एवं साइबर अपराध जागरूकता प्रशिक्षक – टेकडिफेंडर्स (द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स) ने विद्यार्थियों को मजबूत पासवर्ड, दो-स्तरीय सुरक्षा, सोशल मीडिया की गोपनीयता सेटिंग और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।

कार्यक्रम में टेकडिफेंडर्स (द साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स) के संस्थापक श्री उज्ज्वल कुमावत भी उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत कार्रवाई करने तथा राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने और साइबर अपराध पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी।

विद्यालय संयोजक श्री विजेंद्र सिंह ठाकुर एवं विद्यालय प्राचार्य श्री बी.एस. परमार ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं समयानुकूल बताया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से लक्ष्मी सेन एवं पायल मालवीय उपस्थित रहीं। विद्यालय प्रबंधन ने टेकडिफेंडर्स टीम का आभार व्यक्त किया।

About The Author