राज्यास के पास ट्रेलर पलटा, चालक की मौत
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा-राज्यास के पास एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रेलर का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। ग्रामीणों की मदद से चालक को केबिन से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।मृतक की पहचान आत्माराम पुत्र प्रहलाद मीणा,
निवासी बोरदा, थाना करवर, जिला बूंदी के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है।पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के बाद यातायात सुचारू है और मौके पर शांति बनी हुई है।