कांग्रेसजनों ने किया कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत

IMG-20260818-WA0002

ओंकारेश्वर एवं उज्जैन से आ रही थी कांवड़ यात्रा, राजू कुशवाहा लाए 135 किलो की कांवड़

पचोर। सावन का पावन महीना हो और कांवड़ यात्रा न निकले, तो सावन का उत्साह कुछ फीका-सा लगता है। इसी क्रम में ओंकारेश्वर एवं उज्जैन से आ रही कांवड़ यात्राओं का पचोर नगर में कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।नगर में सेफी जनरल स्टोर के सामने कांवड़ यात्रियों का स्वागत कर उन्हें पुष्पमाला पहनाई गई तथा पुष्पवर्षा की गई।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाते हुए सभी कांवड़ यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। कांवड़ यात्री राजू कुशवाहा द्वारा 135 किलोग्राम की कांवड़ लाई गई, जो आकर्षण का केंद्र रही।कांवड़ यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकली। स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनवारी लाल मालवीय, नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित

बंसल, मंडलम भूरान भाई, आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह भिलाला, सेवादल कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूपेंद्र ठाकुर, ब्लॉक महासचिव कैलाश नारायण सेन, मंडलम नरेंद्र ठाकुर, अनिस भाई पठान, पूर्व पार्षद कैलाश मालवीय, अब्दुल भाई, विजय गुर्जर, अशफाक खान, जयस जिला प्रभारी मुकेश पंडा, महेश मालवीय, सुनील नागर (डॉन), युवा नेता मुकेश मेघवाल, शुभम शर्मा, प्रणय यादव, गिर्राज

रजक, अभिषेक जाट, अनूप दीक्षित, अशोक शर्मा, शम्भूनाथ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।कांवड़ यात्रियों के भव्य स्वागत से नगर में धार्मिक उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं के जयकारों से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया।

About The Author