शाहगंज पुलिस ने 72 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब की जप्त, आरोपी गिरफ्तार।

IMG-20260818-WA0006

अंधेर नगरी समाचार जिला सिहोर। संजय सोलंकी

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना, जिला सीहोर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. श्री प्रशांत चौबे द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) बुदनी श्री रवि शर्मा के निर्देशन तथा थाना प्रभारी थाना शाहगंज निरीक्षक श्री दिनेश सिंह चौहान के नेतृत्व में शाहगंज पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।संक्षिप्त विवरण:दिनांक

17.08.2026 को उपनिरीक्षक मनोज मालवीय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बनेटा प्लाट में संदेही विनोद सैनी द्वारा अपने घर के अंदर बने कमरे में अवैध शराब रखी गई है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम द्वारा संदेही के घर पहुंचकर कमरे का ताला खुलवाकर तलाशी ली गई।तलाशी के दौरान कमरे से गोवा कंपनी की अंग्रेजी शराब की 8 पेटियां बरामद हुईं। प्रत्येक पेटी में 50 क्वार्टर, इस प्रकार कुल 400 क्वार्टर पाए गए। प्रत्येक क्वार्टर 180 एमएल का होने से कुल 72 लीटर अवैध शराब

बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹44,000 है।पुलिस द्वारा शराब को विधिवत जप्त कर कब्जे में लिया गया। मौके पर मिली अवैध शराब के संबंध में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आरोपी विनोद सैनी पिता सुंदरलाल सैनी, उम्र 40 वर्ष, निवासी बनेटा प्लाट

शाहगंज को गिरफ्तार कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। आरोपी से अवैध शराब के स्रोत एवं अन्य संबंधित तथ्यों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।आरोपी के विरुद्ध पूर्व में भी आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध है ।

गिरफ्तार आरोपी विनोद सैनी, पिता सुंदरलाल सैनी, उम्र 40 वर्ष, निवासी बनेटा प्लाट, शाहगंज।जप्त मशरूका • 8 पेटी गोवा कंपनी की अंग्रेजी शराब कुल 400 क्वार्ट कुल मात्रा 72 लीटर • अनुमानित कीमत ₹44,000पुलिस टीम का महत्वपूर्ण योगदानसंपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह चौहान, उपनिरीक्षक मनोज मालवीय, प्रधान आरक्षक 372 कपूर तुमडाम, आरक्षक 702 दिनेश गठौले एवं महिला आरक्षक 758 दीपिका चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

About The Author