सरस्वती शिशु मंदिर बालाजी नगर, दतिया में स्वतंत्रता दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
छात्रों और छात्राओं को अपने लक्ष्य को पाने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए —शिरोमणि सिंह यादव दतिया, 15 अगस्त।सरस्वती शिशु मंदिर, बालाजी नगर, दतिया में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती आकांक्षा तिवारी द्वारा अतिथियों का परिचय कराया गया एवं
अतिथियों का स्वागत श्रीमती गायत्री प्रजापति दीदी, श्रीमती वैशालनी तिवारी दीदी और मनोज भटनागर आचार्य जी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में शंकर सिंह यादव भूतपूर्व अर्ध सैनिक एवं जन कल्याण समितिअध्यक्ष, विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरोमणि सिंह यादव भूतपूर्व बीएसएफ मुख्य आरक्षक, मुख्य वक्ता रेनू गुप्ता पूर्व सरस्वती मंदिर की दीदी ने
विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।इस अवसर पर विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, कविता एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार श्रीमती गायत्री प्रजापति, श्रीमती गायत्री निरंजन, श्रीमती वर्षा
श्रीवास्तव, श्रीमती वैशालनी तिवारी, हरि ओम निरंजन खुशबू जोशी दीदी, शिवानी जोशी दीदी, संस्कार केंद्र आचार्य आत्माराम जी यादव,अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया सफल आयोजन के लिए विद्यालय परिवार को शुभकामनाएँ दी गईं। तथा अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त मनोज भटनागर आचार्य जी ने किया।