सोनकच्छ में शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा नगर
प्रभात फेरी से लेकर मुख्य समारोह तक दिखा उत्साह, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों व शहीद परिवारों का हुआ सम्मान।
संवाददाता पवन परमार जिला देवास मध्यप्रदेश सोनकच्छ।
मण्डी प्रांगण में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय पर्व देशभक्ति, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कृषि उपज मंडी प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष सूरज सिंह ठाकुर ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ एवं मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति हुई। समारोह में जनपद पंचायत अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करते हुए उपस्थित नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह का विशेष आकर्षण पहली बार आयोजित ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन का रहा। सामूहिक गायन के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।तिरंगा लेकर निकली प्रभात फेरीस्वतंत्रता दिवस की सुबह विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने हाथों में तिरंगा लेकर प्रभात फेरी निकाली। शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से प्रारंभ हुई प्रभात फेरी नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण
पहुंची। विद्यार्थियों के देशभक्ति नारों से नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया। जगह-जगह नागरिकों ने प्रभात फेरी का स्वागत किया।स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों व शहीद परिवारों का सम्मानमुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों, लोकतंत्र सेनानियों एवं शहीद परिवारों का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत मनमोहक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर की विभिन्न शासकीय संस्थाओं एवं कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया।नप अध्यक्ष बघेल ने 62 बच्चियों को किया सम्मानितनगर परिषद अध्यक्ष श्रुति सिंह बघेल की ओर से ‘मां तुझे सलाम—मेरी पतंग, मेरी अभिव्यक्ति’ अभियान के तहत 62 बच्चियों को प्रशंसा-पत्र एवं नगद राशि देकर सम्मानित किया
गया। सम्मान प्राप्त करने के बाद बच्चियों में खासा उत्साह देखने को मिला।कार्यक्रम में एसडीएम आनंद मालवीया, तहसीलदार नेहा शाह, नगर परिषद सीएमओ अमरदास सेनानी, जनपद पंचायत सीईओ गीतिका सोनी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे।