शाहपुरा नगर निकाय चुनाव में जिला बहाल करो संघर्ष समिति लड़ेगी चुनाव।
वार्ड नंबर 20 से जिला संघर्ष समिति से अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा लड़ेंगे चुनावजिला संघर्ष समिति की ओर से 21 सदस्यीय चुनाव संचालन समिति का गठन
शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।
शाहपुरा/-जिला बहाल करो संघर्ष समिति शाहपुरा द्वारा शाहपुरा को वापस जिले का दर्जा दिलाने की मांग का आंदोलन जिला समाप्ति से लेकर अब तक विगत 1 वर्ष 7 माह से अनवरत आंदोलन जारी है संघर्ष समिति महासचिव कमलेश मुंडेतिया ने बताया कि शाहपुरा नगर निकाय चुनाव को लेकर संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण बैठक भाणा गणेश मंदिर परिसर में अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा की अध्यक्षता एवं संयोजक रामप्रसाद जाट के संचालन में आयोजित
की गई। जिसमें जब तक शाहपुरा वापस जिला नहीं बन जाता तब तक जारी रहेगा। संघर्ष समिति संयोजक रामप्रसाद जाट ने बताया कि नगर निकाय चुनाव शाहपुरा में जिला बहाल करो संघर्ष समिति की भूमिका पर संघर्ष समिति सदस्यों एवं संघर्ष समिति को समर्थन देने वाले समस्त संस्थाओं तथा आमजन से सुझाव लिए तथा प्राप्त सुझावों में जिला संघर्ष समिति को नगर निकाय चुनाव लड़ने का
बहुमत प्राप्त हुआ। संघर्ष समिति आमजन के दम पर शाहपुरा नगर पालिका चुनाव लड़ेगी और जरूरत पड़ने पर गठबंधन किया जाएगा और शाहपुरा जिला समाप्त करने वाले राजनीतिक दल के विरुद्ध प्रमुख वार्डों में संघर्ष समिति सदस्यों को चुनाव लड़ायेगी। संघर्ष समिति सदस्यों को चुनाव जीताकर आमजन की सरकार से नाराजगी होने का संदेश देगी।
वार्ड 20 से संघर्ष समिति की ओर से अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा का पहला टिकट जारी किया गया और राजौरा ने वार्ड नंबर 20 से संघर्ष समिति ओर से ताल ठोक दी। मीटिंग में विभिन्न वार्डों से चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशियों के आवेदन प्राप्त हुए तथा संघर्ष
समिति की ओर से चुनाव लड़ने वाले जिला समर्थनों क्या आवेदन आमंत्रित है संघर्ष समिति के सदस्य और प्रॉपर्टी यूनियन के अध्यक्ष सुरेश गुर्जर ने संघर्ष समिति प्रत्याशी वार्ड नंबर 20 दुर्गा लाल राजोरा का माला पहनाकर स्वागत करते हुए। संघर्ष समिति के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चुनाव में प्रचार कर संघर्ष
समिति सदस्यों को निकाय चुनाव जीताने का भरोसा दिलाया। संघर्ष समिति अध्यक्ष दुर्गा लाल राजोरा ने कहा कि जन भावनाओं के अनुसार शाहपुरा जिला का आंदोलन जारी है और अभिभाषिक संस्था के नेतृत्व में संघर्ष समिति ने जो मुझे दायित्व दिया उसका निर्वाहन पूर्ण जिम्मेदारी से करता रहूंगा तथा वार्ड 20 से संघर्ष समिति से चुनाव लड़कर शाहपुरा की जनता से किए वादों के लिए कटिबंध हूं।
अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने संघर्ष समिति को समर्थन देते हुए शाहपुरा निकाय चुनाव लड़ने पर समर्थन देने का आश्वासन दिया। भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल पूर्व अध्यक्ष मूलसिंह सोदा ने संघर्ष समिति को सभी वार्ड में अपने प्रत्याशी उतार कर चुनाव लड़ने का आह्वान करते हुए सरकार को झुककर जिला बनाने पर मजबूर करने
का संदेश दिया। बैठक को सहसंयोजक सूर्य प्रकाश ओझा, कोषाध्यक्ष उदयलाल बेरवा, सचिव दल्ली चंद खटीक, सह सचिव नूर मोहम्मद उर्फ छोटू रंगरेज, संघर्ष समिति सदस्य नरेश बुलिया, भगवान सिंह यादव, इंजीनियर शक्ति सिंह परिहार, लादूराम जाड़ोटिया, रवि शंकर उपाध्याय, नवल मोची, अर्पित कसेरा, पुखराज जोशी ,इसाक मोहम्मद, प्रेमचंद
कहार, रामेश्वर लाल सोलंकी, बालमुकुंद तोषनीवाल, नमन ओझा, सत्यनारायण पाठक, हाजी उस्मान मोहम्मद छिपा, प्रवीण पारीक, प्रियेश यदुवंशी, रामस्वरूप टेपन, रमेश चंद्र मालू, अंकित मालू, सुनील मिश्रा, मुबारक हुसैन सहित कई लोगों ने संबोधित किया। संघर्ष समिति जनता से किये वादों के लिए कटिबद्ध है। इस महत्वपूर्ण बैठक में सभी समाजों के प्रतिनिधियों सभी संस्थाओं प्रतिनिधियों सर्व वर्ग
व्यापारियों एवं अधिवक्ता साथियों ,संघर्ष समिति के सदस्यो एव शाहपुरा के आमजन ने भाग लिया। जिसमें थानमल परिहार, वेद प्रकाश धाकड़,अभय गुर्जर, मदनलाल कंडारा, विनीत कुमार बुनकर, विनोद कुमार, अजय मेहता, पुष्पेंद्र खटीक, किशन तेली, प्रहलाद सिंह सिसोदिया सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।