शाहपुरा में श्रावण के आखरी शनिवार को शनिदेव के 51 किलो खीर का भोग लगाया गया

IMG-20260823-WA0002

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा/-पीवणिया तालाब स्थित शनि देव मंदिर में श्रावण मास के आखरी शनिवार को शनि देव की पूजा-अर्चन कर विशेष झांकी सजाई गई। श्रद्धालुओं द्वारा पंडित सुनील कुमार भट्ट के सानिध्य में मंत्रोचार के द्वारा शनि प्रतिमा पर तेल से अभिषेक किया गया। पंडित भट्ट ने श्रावण मास के शनिवार को शनि देव का पूजन करने से भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त

होती है एवं शनि जन्म कष्ट समाप्त होते हे।इस दिन शनि देव की आराधना करने से जीवन के संकट दूर होते हैं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया पुजारी जगदीश ने महा आरती कर 51 किलो खीर का भोग लगया। महिला मंडल की महिलाओं द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी गई और शहर के गणमान्य नागरिक सीताराम

बाबा,धनराज खटीक (चन्देरिया),दक्ष खटीक, मोनू धाभाई, रवि बोहरा, धर्मचंद लड्ढा, प्रदीप शर्मा, विशाल शर्मा, सक्षम जोशी, वृद्धि चंद सोनी, लक्ष्मी नारायण, गजराज खटीक, मनीष शर्मा, सत्यनारायण खटीक, सौरभ जोशी आदि श्रद्धालु मंदिर प्रांगण में उपस्थित रहे और प्रसाद का वितरण किया गया।

About The Author