इकलेरा घटना के विरोध में जाटव समाज ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
जीरापुर। बृजवासी जाटव समाज संघ चौरासी कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष कैलाशचंद्र पंडाजी,जिलाध्यक्ष बाबूलाल जाटव (उदनखेड़ी), एवं पालक महासंघ के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र जाटव पचोर (इंजीनियरिंग), प्रदेश मीडिया प्रभारी पवन कुमार जाटव जीरापुर के नेतृत्व में बृजवासी जाटव समाज एंव अनुसूचित जाति/जनजाति संगठन की ओर से
तलेन क्षेत्र के इकलेरा में विगत दिनों हुई गोलीकांड की घटना के विरोध में माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार जीरापुर को ज्ञापन सौंपा गया।ज्ञापन के माध्यम से समाज के प्रतिनिधियों ने इकलेरा में हुई घटना के प्रति विरोध जताते हुए मामले में उचित कार्रवाई एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग रखी।
एंव मृतक के परिवार को 50 लाख रुपये मुआवजा एंव परिवार किसी एक सदस्य को शासकीय नोकरी, एंव घायल परिवारों को 10-10 लाख का मुआवजा देने की मांग रखी है। अगर यह मांगे 07 दिवस के अंदर पूरी नही की गई तो संगठन जिलास्तर पर उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा इसकी समस्त जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी।
इस दौरान विभिन्न ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर से जाटव समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। समाज के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज की एकजुटता के साथ घटना के विरोध में आवाज उठाई जा रही है और प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई की
अपेक्षा है।ज्ञापन सौंपने के दौरान जाटव समाज के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक जन व अनुसूचित जाति/जनजाति, अजाक्स समिति के संगठन एंव सदस्य मौजूद रहे।