नगर भ्रमण पर निकले बाबा विश्वनाथ महादेव, जगह-जगह हुई महाआरती

IMG-20260826-WA0004

पचोर l कल सोमवार को नगर में बाबा विश्वनाथ महादेव की भव्य नगर भ्रमण यात्रा निकाली गई। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव और उत्साह के साथ बाबा की शोभायात्रा में भाग लिया। नगर के विभिन्न चौराहों पर श्रद्धालुओं द्वारा बाबा विश्वनाथ महादेव की

महाआरती की गई।इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया। पूरा नगर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालु यात्रा में शामिल हुए

और बाबा विश्वनाथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया।नगर भ्रमण के दौरान धार्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

About The Author