रुद्राक्ष किड्स एंड हाइट्स स्कूल पचोर ने किया सैनिकों का सम्मान l

IMG-20260829-WA0011

पचोर। रुद्राक्ष किड्स एंड हाइट्स स्कूल पचोर में आज देश की सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वीर सैनिकों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थितजनों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रुद्राक्ष किड्स एंड हाइट्स स्कूल के संचालक ओम सोनी रहे। इस अवसर पर बनवारी सोनी, प्रमोद सोनी, रसमी सोनी, राजेन्द्र गुप्ता, प्रतिभा जायसवाल सहित स्कूल स्टाफ, पालकगण एवं गणमान्य नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों एवं उपस्थितजनों ने सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके त्याग, साहस

और देशसेवा को नमन किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने देशभक्ति एवं देशप्रेम के विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्र के प्रति समर्पण, जिम्मेदारी और कर्तव्य भावना का महत्व बताया।कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से पत्रकारों का भी सम्मान किया गया। अतिथियों एवं पत्रकारों ने विद्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को देशप्रेम, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना से जुड़ने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, वीर सैनिकों के प्रति सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा। आयोजन ने विद्यार्थियों के साथ-साथ उपस्थित अभिभावकों एवं नागरिकों में भी देशप्रेम की भावना को और मजबूत किया।

About The Author