राष्ट्रीय खेल दिवस पर दतिया में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम
राष्ट्रीय खेल दिवस पर दतिया में होगा ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम।
दतिया। राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद—खेल की बात पीएम के साथ’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन एवं द्विपक्षीय संवाद (Two Way Communication) होगा। इस कार्यक्रम के लिए शासकीय कन्या महाविद्यालय, दतिया का चयन किया गया है।शासकीय कन्या महाविद्यालय दतिया
ऑनलाइन माध्यम से प्रधानमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम से जुड़ेगा। इस अवसर पर भिण्ड-दतिया लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती संध्या राय महाविद्यालय में स्वयं उपस्थित रहकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगी। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:45 बजे होगा।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता भटनागर ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर महाविद्यालय में उत्साह का वातावरण है तथा सभी आवश्यक
तैयारियां पूरी की जा रही हैं। राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी सुभी मुदिता मिश्रा ने बताया कि स्वयंसेवक प्रधानमंत्री के वर्चुअल संबोधन एवं द्विपक्षीय संवाद से जुड़ने को लेकर विशेष रूप से उत्साहित हैं।कार्यक्रम की व्यवस्थाओं एवं सफल
आयोजन में अमित प्रजापति, डॉ. दिनेश अहिरवार, डॉ. सुमन मदान, श्री सौरभ मौर्य, डॉ. गिरिज वर्मा, श्रीमती सुपमा व्यास, सृष्टि पोचौरी एवं श्री अरविंद कुमार अहिरवार सहित महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं।