रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने थाना प्रभारी एवं सांसद को बांधा रक्षा सूत्र

IMG-20260831-WA0002

ज्ञान चर्चा के साथ नशामुक्ति का संकल्प कराया,पुलिसकर्मियों ने भी ली नशे से दूर रहने की प्रतिज्ञा lपचोर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा समाज में आध्यात्मिक जागृति, भाईचारे एवं नशामुक्ति का संदेश देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने पचोर थाना पहुंचकर थाना प्रभारी शकुंतला बामनिया सहित उपस्थित पुलिसकर्मियों को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान वैशाली दीदी ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्षा सूत्र केवल एक धागा नहीं, बल्कि पवित्रता, सद्भावना,

आत्मिक शक्ति और बुराइयों से स्वयं की रक्षा करने का संकल्प है। उन्होंने सभी से जीवन में सकारात्मक विचार अपनाने और समाज को नशामुक्त बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।इस अवसर पर पुलिस थाना परिसर में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी नशे की बुराई से बचाने की प्रतिज्ञा ली।

ब्रह्माकुमारी बहनों ने नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज—तीनों को प्रभावित करता है। युवाओं को विशेष रूप से नशे से दूर रखने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।इसके पश्चात ब्रह्माकुमारी बहनों ने क्षेत्रीय सांसद रोडमल नागर से भी मुलाकात की।

इस दौरान ब्रह्माकुमारी वैशाली दीदी ने सांसद रोडमल नागर को रक्षा सूत्र बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। साथ में ब्रह्माकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक एवं सामाजिक विषयों पर ज्ञान चर्चा की।सांसद रोडमल नागर ने ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा किए जा रहे आध्यात्मिक एवं सामाजिक जागृति के कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर नशामुक्त समाज निर्माण, सकारात्मक जीवनशैली और आध्यात्मिक मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने को लेकर चर्चा हुई।कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों के साथ पुलिसकर्मी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। रक्षाबंधन के इस अवसर पर रक्षा सूत्र के माध्यम से समाज की रक्षा, संस्कारों की रक्षा और नशे जैसी बुराइयों से स्वयं की रक्षा का संदेश दिया

गया।इस पहल का उद्देश्य रक्षाबंधन के पर्व को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखते हुए इसे समाज में पवित्रता, सद्भाव, नशामुक्ति और सकारात्मक जीवन का संदेश देने वाले पर्व के रूप में मनाना रहा।

About The Author