समंदर सिंह भिलाला बने अखिल गोंडवाना महासभा के राजगढ़ जिला अध्यक्ष

IMG-20260831-WA0001

पचोर l अखिल गोंडवाना महासभा इंडिया की ओर से समंदर सिंह भिलाला को राजगढ़ जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। संगठन की ओर से जारी नियुक्ति आदेश की तारीख 24 अगस्त 2026 है।यह नियुक्ति समाज सेवा के उद्देश्य से की जा रही है और नवनियुक्त पदाधिकारी को समाज के हित में

संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। संगठन ने बताए ये प्रमुख उद्देश्य ।नियुक्ति पत्र में समाज सेवा के लिए कुछ प्रमुख संकल्प और जिम्मेदारियां भी बताई गई हैं ।सदा सत्य बोलना और समाजहित में कार्य करना।माता-पिता की सेवा

करना।मातृ एवं पितृ शक्तियों को सम्मान देते हुए कार्य करना।समाज में बिना लोभ-लालच के सेवा करना।नशामुक्त समाज के लिए कार्य करना।दिए गए संकल्पों के अनुसार कार्य करते हुए संगठन के प्रदेश कार्यालय को समय-समय पर जानकारी देना।समाज में एकता, सेवा और जागरूकता को बढ़ावा देना।

नियुक्ति पत्र में यह भी उल्लेख है कि नियुक्ति राष्ट्रीय संरक्षक तिरु. शीतल मरकाम, राष्ट्रीय अध्यक्ष तिरु. बी.एल. कोर्राम, प्रदेश अध्यक्ष तिरु. ठाकुर प्रभाकर सिंह उईके के आदेश तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष तिरु. अवधराज शाह मार्सकोलें की अनुशंसा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री तिरु. श्याम लाल गोटिया की विशेष सहमति से जारी की गई है।

अखिल गोंडवाना महासभा इंडिया ने संगठन का विस्तार करते हुए समंदर सिंह भिलाला को राजगढ़ जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।यह संगठन, जयस संगठन की विचार धारा के अनुरूप (अनुसार) काम करता है । अब उनके सामने संगठन को जिले में मजबूत करने, समाज को एकजुट करने और नशामुक्ति एवं समाज सेवा जैसे अभियानों को आगे

बढ़ाने, आदिवासी समाज का हर व्यक्ति एक जो आखरी की पंक्ति में खड़ा है उसे शासन की हर एक योजना का लाभ दिलवाना एवं समाज की मुख्य धारा से जोड़ना जैसी बड़ी जिम्मेदारी होगी।

About The Author