ब्रह्माकुमारीज में रक्षाबंधन पर्व मनाया, दिया आध्यात्मिक रक्षा का संदेश
पचोर। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर ब्रह्माकुमारीज द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित कर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ परमात्मा से सच्चा संबंध जोड़ने का आध्यात्मिक संदेश दिया गया। कार्यक्रम में नगर के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में डॉ. राकेश वर्मा, सचिव लायंस क्लब, विकास करोड़िया, नगर परिषद अध्यक्ष, सुनीता नागरबाल, महिला विकास परियोजना अधिकारी, ब्रह्माकुमारी मधु दीदी एवं गिरिराज पाटीदार, विद्युत मंडल सुपरवाइजर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से किया गया। इस दौरान बच्चों ने रक्षाबंधन के गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दीं।
परमात्मा से सच्चा रिश्ता ही जीवन की वास्तविक सुरक्षा — मधु दीदीकार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी मधु दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज के समय में रक्षा की जरूरत केवल बहन को ही नहीं, बल्कि भाई को भी है। आज कोई भी व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं, बल्कि परमात्मा से सच्चा संबंध
जोड़कर जीवन को शक्तिशाली बनाने का संदेश भी देता है।उन्होंने कहा कि बहन जब छोटी होती है तो पिता के संरक्षण में रहती है, विवाह के बाद पति के संरक्षण में और बुजुर्ग होने पर बेटे के संरक्षण में रहती है, लेकिन रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने भाई की रक्षा की भावना से उसे राखी बांधती है।
आज के समय में भाई को भी रक्षा की आवश्यकता है। कोई बीमारी से घिरा है, कोई कर्ज से परेशान है तो कोई सामाजिक बुराइयों के बंधन में बंधा हुआ है।उन्होंने कहा कि इन सभी बंधनों से मुक्त होने के लिए परमात्मा को अपने जीवन में एक पवित्र रिश्ते के रूप में स्वीकार करना l