अनुसूचित जाति-जनजाति संयुक्त महासंघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न
सामाजिक एकता, राजनीतिक भागीदारी और समाज के विकास को लेकर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय lनरसिंहगढ़। अनुसूचित जाति, जनजाति संयुक्त एकता महासंघ जिला राजगढ़ की जिला स्तरीय बैठक गुरुवार को मारुति नंदन, नरसिंहगढ़ में आयोजित हुई। बैठक में राजगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों से
अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी और सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक विषयों पर अपने विचार रखे।बैठक में समाज की एकता, अखंडता और विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
प्रमुख रूप से आगामी पंचायत, जनपद, जिला एवं विधानसभा चुनावों में आरक्षित सीटों के साथ-साथ सामान्य सीटों पर भी अनुसूचित जाति एवं जनजाति समाज की ओर से योग्य एवं सर्वसमाज को साथ लेकर चलने वाले उम्मीदवारों को आगे बढ़ाने पर
सहमति बनी।बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्रों में ऐसे सामाजिक नेतृत्व को तैयार किया जाएगा, जो किसी एक जाति या संगठन तक सीमित न होकर सर्वसमाज के हित में कार्य करे। वक्ताओं ने कहा कि समाज किसी राजनीतिक दल से
अधिक सामाजिक हित और समाज की एकता को प्राथमिकता देगा। जो नेता सर्वसमाज के हितों के साथ खड़ा नहीं होगा, उसका समाज स्तर पर विरोध किया जाएगा।इसके साथ ही गांव, ब्लॉक और विधानसभा स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाने तथा प्रत्येक घर तक पहुंचकर सदस्यता अभियान
संचालित करने का निर्णय लिया गया। समाज के युवाओं एवं अन्य लोगों को जागरूक कर भविष्य के लिए सामाजिक नेतृत्व तैयार करने पर भी जोर दिया गया।बैठक की अध्यक्षता SC-ST संयुक्त महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश वर्मा ने की। इस अवसर पर जाटव समाज प्रदेश अध्यक्ष कैलाशचंद्र जाटव, अहिरवार समाज प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष
नारायणसिंह वर्मा (कुरावर), खत्री समाज प्रदेश महासचिव राजेंद्र कुमार खत्री, कंजर समाज अध्यक्ष अनिल झांझोरिया, जाटव समाज प्रदेश संरक्षक शिवनारायण जी गुजरी, SC-ST महासंघ जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल भारतीय, सहरीया समाज जिला अध्यक्ष मांगीलाल सहरीया, वंशकार समाज जिला
पटेल नाथूलाल वंशकार, सपेरा समाज से सुरेश सपेरा सहित विभिन्न समाजों के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।बैठक में लखनसिंह वर्मा, बद्रीलाल पूर्व सरपंच खेड़ी, मांगीलाल खेड़ी, रवि वर्मा घीयाखेड़ी, तुलसीराम पीपलिया धाकड़, हेमराज वर्मा अम्बेडकर नगर, भारतसिंह वर्मा, देवसिंह वर्मा, सुनील वर्मा भोजपुरिया, नारायणसिंह वर्मा हिनोत्या, भारतसिंह
मिठ्ठनपुर, जगदीश हेदापुरा, सुनील वर्मा, रवि वर्मा आंदलहेड़ा, चेनसिंह वर्मा भोपालपुरा, बद्रीलाल पीपलिया रसोड़ा, रमेश रणजीतपुरा, मदनलाल जाटव प्रदेश संयुक्त सचिव, कालूराम जाटव प्रदेश संगठन मंत्री, सूरजसिंह ठाकुर बैरासिया तथा गोरीलाल करनवास सहित बड़ी संख्या में विभिन्न समाजों के वरिष्ठ लोग मौजूद रहे।