तालाब में मिली मजदूर की लाश, नहाने के दौरान डूबने की आशंका
दतिया के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास स्थित तालाब में 41 वर्षीय मजदूर कमल उर्फ टुल्ली लोधी की लाश मिलने से सनसनी फैल गई।बताया जा रहा है कि कमल उर्फ टुल्ली लोधी घर से मजदूरी करने के लिए निकला था।
इसी दौरान वह तालाब में नहाने गया, जहां डूबने से उसकी मौत होने की आशंका जताई जा रही है।घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना
पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाकर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल में जुटी है।