अंबेडकर पार्क में ‘छात्रों की गूंज’ का लाइव प्रसारण, राजगढ़ की छात्रा ने उठाए सवाल
पचोर। इंदौर में आयोजित हो रहे ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का शनिवार को पचोर के बस स्टैंड स्थित अंबेडकर पार्क में लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को देखने के लिए कांग्रेसजन, उनके परिवार एवं आमजन सहित सैकड़ों की संख्या में लोग अंबेडकर पार्क में मौजूद रहे।लाइव प्रसारण के दौरान राहुल गांधी विद्यार्थियों की बातों को ध्यानपूर्वक सुनते नजर आए और उनके सवालों का जवाब भी दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकार की नीतियों से जुड़े विभिन्न मुद्दे मंच से उठाए।राजगढ़ जिले की छात्रा ने मंच से उठाया सवालइंदौर के मंच पर संवाद के दौरान राजगढ़ जिले की एक बालिका ने सरकार की नीतियों को लेकर सवाल उठाया। छात्रा ने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार को गंभीरता से
विचार करना चाहिए। उसने सवाल किया कि “क्या बच्चों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है? सरकार की दोहरी नीति क्यों दिखाई दे रही है?”छात्रा ने मंच से NEET परीक्षा एवं उससे जुड़े सवालों को भी उठाया और विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की। छात्रा द्वारा मंच से बेबाकी से अपनी बात रखने पर पचोर में लाइव प्रसारण देख रहे लोगों ने भी इस संवाद को ध्यानपूर्वक सुना।
अंबेडकर पार्क में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, परिवार और आम नागरिक मौजूद रहे। लाइव प्रसारण के दौरान लोगों ने इंदौर से हो रहे छात्र-नेताओं और विद्यार्थियों के संवाद को देखा तथा मंच से उठाए जा रहे सवालों पर चर्चा भी की।