जूनपानी में भील-भिलाला समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित
जूनपानी में भील-भिलाला समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित lराम प्रसाद जूनपानी बने राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष, रामसिंह को युवा ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी
राजगढ़। भील-भिलाला समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने के उद्देश्य से आज राजगढ़ ब्लॉक के ग्राम जूनपानी में समाज की ब्लॉक स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज के वरिष्ठजनों एवं विभिन्न पदाधिकारियों की मौजूदगी में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की गई।बैठक में समाज के वरिष्ठजनों की सहमति एवं भील-भिलाला समाज के जिला
अध्यक्ष गोपालसिंह चौहान (सेवानिवृत्त डिप्टी कलेक्टर) के नेतृत्व में संगठन की नियुक्ति प्रक्रिया के अनुसार राम प्रसाद भिलाला, जूनपानी को भील-भिलाला समाज राजगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई।इसी अवसर पर समाज के युवा जिला अध्यक्ष अमृतलाल जी भूरिया द्वारा रामसिंह को युवा ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित समाजबंधुओं द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।बैठक में समाज के जिला अध्यक्ष गोपालसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष बापूलाल, युवा जिला अध्यक्ष अमृतलाल भूरिया, अखिल गोंडवाना महासभा इंडिया के जिला महासचिव डॉ. बद्रीलाल भिलाला, ब्यावरा ब्लॉक अध्यक्ष रवि भिलाला सहित बैठक में शामिल
वरिष्ठ समाजजन एवं ग्राम जूनपानी के वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहे।इस दौरान उपस्थित समाजबंधुओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की एकता, संगठन की मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी के साथ सामाजिक हित में कार्य करने की बात कही।
कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठजनों का स्वागत भी किया गया।अंत में समाजबंधुओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए समाज की सेवा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।