वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह भिलाला का लायंस क्लब ने किया सम्मान
lपचोर। समाज में सत्य, निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से जन-जागरूकता फैलाने, लोकहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने तथा समाज के विकास में सराहनीय योगदान के लिए वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह भिलाला को लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर द्वारा सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष विकास करोंडीया,
भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास दीक्षित, लायंस क्लब अध्यक्ष अंसारी जी, लाइंस चेयरपर्सन सुषमा गोयल, लायंस चेयरपर्सन ज्या भंडारी, लोकेश वर्मा, स्वप्निल गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहै l
लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर, डिस्ट्रिक्ट 3233 G2, रीजन 7, जोन 1 की ओर से आयोजित शिक्षक एवं पत्रकार सम्मान समारोह-2026 में देवेंद्र सिंह भिलाला को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रशस्ति-पत्र में उनकी सत्य, निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता तथा जनहित के मुद्दों को प्रमुखता देने के कार्यों की सराहना की गई।इस अवसर पर लायंस क्लब पदाधिकारियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल पत्रकारिता की मंगलकामना की। सम्मान
मिलने पर पत्रकार देवेंद्र सिंह भिलाला ने लायंस क्लब के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सम्मान पत्रकारों को समाजहित में और अधिक जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
।