सड़क सुरक्षा जनजागरूकता रैली में लायंस क्लब सहित स्कूली बच्चों ने लिया बढ़-चढ़कर हिस्सा

IMG-20261005-WA0076

पचोर। पुलिस प्रशासन पचोर द्वारा सड़क सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली में लायंस क्लब इंटरनेशनल पचोर ने सहभागिता करते हुए सक्रिय भूमिका निभाई। रैली में प्रोविडेंस कॉन्वेंट स्कूल, संस्कार हायर सेकेंडरी स्कूल एवं संतोष मित्तल हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने

भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।रैली का शुभारंभ थाना परिसर पचोर से हुआ। रैली नगर के प्रमुख मार्गों एवं बस स्टैंड से होते हुए पुनः थाना परिसर पहुंची। इस दौरान पुलिस प्रशासन, लायंस क्लब के सदस्यों एवं स्कूली विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित नारे लगाकर आमजन को यातायात नियमों का पालन

करने, हेलमेट पहनने तथा स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।रैली के दौरान हेलमेट पहनकर वाहन चलाने वाले लोगों का लायंस क्लब द्वारा माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि हेलमेट केवल यातायात नियमों का पालन नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का महत्वपूर्ण साधन है।

लायंस क्लब सदस्यों द्वारा सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ ही थाना प्रभारी श्रीमती शकुंतला बामने तथा विभिन्न विद्यालयों से उपस्थित शिक्षकों का माला पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अंत में थाना प्रभारी श्रीमती शकुंतला बामने ने सफल

आयोजन के लिए पुलिस प्रशासन के साथ सहभागी रहे लायंस क्लब, विद्यालयों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया तथा आमजन से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।इस अवसर पर लायंस क्लब पचोर अध्यक्ष लायन डॉ. इंसाफ अंसारी, सचिव लायन डॉ. राकेश कुमार वर्मा,

कोषाध्यक्ष लायन स्वप्निल गुप्ता, डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन लायन मनीष अग्रवाल, लायन दीपक माहेश्वरी, लायन दिलीप सोनी, लायन अशरफ अली कुरैशी, लायन सूरज गुप्ता, लायन मनोज अहिरवार, लायन कमल राठौर, लायन डॉ. परमार, लायन डॉ. संजय नागर,

लायन शैलेंद्र शर्मा, लायन राकेश माथुरिया सहित अन्य लायन साथी उपस्थित रहे।सड़क सुरक्षा का संदेश देते हुए रैली ने नगरवासियों से सुरक्षित यातायात, हेलमेट के उपयोग और यातायात नियमों के पालन का आह्वान किया।

About The Author