लोकतंत्र बचाओ,वोट बचाओ,देश बचाओ को लेकर इंडिया गठबंधन की हुंकार

IMG-20261006-WA0004

दतिया/लोकतंत्र बचाओ,वोट बचाओ,देश बचाओ, अभियान के तहत शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय जवाहर भवन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,के अगवाई में आम आदमी पार्टी जिला दिलीप कुमार दुवे,CPIM महासचिव अब्दुल हकीम सिद्दीकी, समाजवादी पार्टी

से प्रदीप यादव आदि इंडिया गठबंधन के विभिन्न दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई नेताओं ने मतदाता सूची,वोट के अधिकार और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा सरकार और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर तीखे आरोप लगाए दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जनता का वोट है

मतदाता सूची में गड़बड़ी या पात्र मतदाताओं के नाम हटाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है उन्होंने कहा कि वोट की सुरक्षा और निष्पक्ष चुनाव के लिए कांग्रेस हर स्तर पर आवाज उठाएगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा कि वोट किसी दल की जागीर नहीं,जनता का अधिकार है उन्होंने कहा कि

मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए,ताकि किसी नागरिक के मताधिकार पर सवाल न उठे आम आदमी पार्टी जिला दिलीप कुमार दुवे ने कहा कि जनता के वोट से सरकार बनती है,इसलिए वोट की विश्वसनीयता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता उन्होंने मतदाता सूची से जुड़ी शिकायतों की निष्पक्ष जांच की मांग की CPIM से

अब्दुल हकीम सिद्दीकी महासचिव ने कहा कि चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठ रहे सवालों का जवाब पारदर्शिता से दिया जाना चाहिए उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर दबाव बढ़ा है प्रदेश महासचिव अवधेश नायक ने कहा कि लोकतंत्र तभी मजबूत रहेगा,जब हर पात्र नागरिक का वोट सुरक्षित रहेगा उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोकतंत्र

और मताधिकार की रक्षा के लिए संयुक्त संघर्ष जारी रखेगा गठबंधन नेताओं ने आरोप लगाया कि वोट चोरी के जरिए लोकतंत्र को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है और चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं नेताओं ने कहा कि जनता के वोट और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए इंडिया गठबंधन सड़क से लेकर जनमंच तक अपनी आवाज बुलंद करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में इंडिया

गठबंधन के विभिन्न दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे इस अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह,जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,प्रदेश महासचिव अवधेश नायक, जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर, नारायण

बाबूजी,दतिया नगर कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद अरशद रज्जन भाई,आम आदमी पार्टी जिला दिलीप कुमार दुवे,CPIM के महासचिव अब्दुल हकीम सिद्दीकी,समाजवादी पार्टी अध्यक्ष प्रदीप यादव,स्वामी शरण कुशवाहा, जिला मीडिया प्रभारी अशोक श्रीवास्तव मीडिया प्रभारी पवन बेडर,प्रदीप

गुर्जर,आशीष तिवारी,विक्रम दांगी,शंभू गोस्वामी,वासुदेव कमरिया,रामकुमार मोंगिया, अमन सिंह यादव,स्वदेश अहिरवार,के,पी यादव,साबिर पठान,मेहरवान सिंह बघेल, मनीष दांगी,वीरू दांगी,काले खां,पार्षद मनीष कुशवाहा, प्रवीण

श्रीवास्तव,धर्मेंद्र यादव,मंगल कुशवाहा, राधाकृष्ण दुबे,आम आदमी पार्टी पूर्व जिला अध्यक्ष भैयालाल कुशवाहा,उत्तम कुशवाहा,कमल कुशवाहा दयाशंकर सागर मधन दांगी आदि उपस्थित रहे!

About The Author