कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश तय समयसीमा और गुणवत्ता मानकों से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।दतिया जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने गुरुवार को अपने कक्ष में लोक निर्माण विभाग (PWD) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले में चल रही…

2 minutes

Read Time

कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

तय समयसीमा और गुणवत्ता मानकों से समझौता नहीं होगा, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई।दतिया जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने गुरुवार को अपने कक्ष में लोक निर्माण

विभाग (PWD) की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास एवं निर्माण परियोजनाओं की प्रगति, उनकी गुणवत्ता, समय-सीमा और पारदर्शिता को लेकर गहन मंथन किया गया। बैठक में सड़क निर्माण, भवन निर्माण, मरम्मत कार्यों सहित चल रहे सभी छोटे-बड़े प्रोजेक्ट्स की जानकारी विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत की गई।

कलेक्टर ने एक-एक बिंदु पर गंभीरता से चर्चा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन परियोजनाओं में देरी हो रही है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में ढिलाई या शिथिलता बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर वानखड़े ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि –सभी कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरे किए जाएं।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

योजनाओं का लाभ जनता तक समय पर पहुँचे, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारी मैदानी स्तर पर लगातार निरीक्षण और निगरानी करें।प्रत्येक परियोजना की प्रगति की नियमित समीक्षा और पारदर्शी रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए,उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गति और आमजन की सुविधा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

यदि कहीं पर भी लापरवाही, लापरवाह ठेकेदार या जिम्मेदार कर्मचारियों की शिथिलता पाई गई तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे और उन्होंने विभागीय गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

कलेक्टर की इस सख्त हिदायत के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि जिले में अधूरे प्रोजेक्ट्स अब तय समयसीमा में पूर्ण होंगे और विकास कार्यों की गुणवत्ता में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed