• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

जिले की सड़कों से झाड़ियां हटाने का काम 3 दिवस में करें – कलेक्टर श्रीमती यादव

Andher Nagri by Andher Nagri
October 15, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, स्वास्थ
0
जिले की सड़कों से झाड़ियां हटाने का काम 3 दिवस में करें – कलेक्टर श्रीमती यादव
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई

जिले की सभी सड़कों से झाड़ियां हटाने का कार्य तीन दिवस में किया जाए।

यह निर्देश कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव मंगलवार को जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एमपीआरडीसी व अन्य विभागों के अधिकारी को दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क सुरक्षा महत्वपूर्ण है, नेशनल हाईवे से जुड़ी सभी सड़कों पर झाड़ियां हटाने का कार्य प्राथमिकता से हो।

मुख्य मार्ग से कनेक्टिंग स्थल पर स्पीड ब्रेकर, संकेतक भी लगाएं। जिले में जहां भी आवश्यकता हो वहां स्पीड ब्रेकर बनवाए। नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण हो तो, उसे हटवाएं। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु जो भी कार्यवाही की जाए, उसकी आगामी बैठक में जानकारी प्रस्तुत करे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार सीएमएचओ डॉ. दिनेश देहलवार, सीएसपी मोतीलाल कुशवाह, पीडब्ल्यूडी के श्री कुलदीप चंद्रवंशी, एमपीआरडीसी, एनएचआई के अधिकारी प्रसन्न मिश्रा, यातायात प्रभारी जगदीश यादव, श्री अंकित श्रीवास्तव व संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षा उपाय एवं यातायात व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु पुलिस, यातायात एवं परिवहन विभाग एक दूसरे के समन्वय से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें।

सभी नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करवाएं। उन्होंने यातायात एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर स्कूली बसों की फिटनेस, दस्तावेज आदि जांचने के निर्देश दिए। साथ ही कहा की स्कूली बसों के संचालन में सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन का पालन करवाएं।

स्कूल स्टाफ एवं छात्रों को दो पहिया वाहन चलाने के दौरान हेलमेट लगाने हेतु जागरूक करें। कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को चालक एवं परिचालक का नेत्र परीक्षण भी करवाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने निर्देश दिए की सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त होने पर एंबुलेंस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य करें।

उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को गोल्डन अवर में अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्तियों को राहवीर योजना के तहत पुरस्कृत किया जाए। राहवीर योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करें, जिससे कि नागरिक घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के लिए आगे आए। उन्होंने कैशलेस उपचार योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश भी सीएमएचओ को दिये।

उन्होंने बस स्टेण्ड के सामाने मालीखेड़ी रोड़ पर बैंक एवं फायनेंस कम्पनी के सामने पार्किंग व्यवस्था करने के निर्देश दिए। राहवीर योजना सड़क दुर्घटना में घायलों को त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने हेतु मध्यप्रदेश शासन द्वारा राहवीर योजना संचालित है।

योजना के तहत् जो भी व्यक्ति सड़क दुर्घटना के घायल व्यक्ति को गोल्डन अवर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक ले जाएगा, उसे राज्य सरकार द्वारा 25,000 रुपये का ईनाम दिया जाएगा। राहवीर योजना का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित सहायता सुनिश्चित करना है ताकि समय पर उपचार से उनकी जान बचाई जा सके।

जिले में राहवीर योजना के संबंध में एसडीओपी श्री मोतीलाल कुशवाह मोबा.-9039753108 से सम्पर्क कर सकते है। कैशलेस उपचार योजना कैशलेस उपचार योजना के तहत सरकार सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति के उपचार पर अधिकतम डेढ़ लाख रुपए तक की राशि वहन करेगी।

सीएमएचओ ने बताया कि योजना के तहत् जिले के कनेक्टेड केयर हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर आगर, माँँ पिताम्बरा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, नवजीवन हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर, राम-कृष्ण हॉस्पिटल एवं ट्र्रॉमा सेंटर में केशलेस उपचार सुविधा प्रदान की जाएगी।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#आगर_मालवा#कलेक्टर#मध्यप्रदेश#सड़क
Previous Post

दोहरीकरण- पचोर नगर परिषद हरे भरे वृक्षों को उजाड़ रही है बोला जा रहा है की शिफ्ट कर रहें है?

Next Post

कलेक्टर श्रीमती यादव ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्या, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri