• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

कलेक्टर श्रीमती यादव ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्या, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश

Andher Nagri by Andher Nagri
October 15, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, समाज
0
कलेक्टर श्रीमती यादव ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्या, अधिकारियों को दिये निराकरण के निर्देश
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की गई। जिले के नागरिकों द्वारा अपनी समस्या एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किये गए।

कलेक्टर ने एक-एक आवेदक की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में थ्रेशर मशीन विक्रय से संबंधित, नाली निर्माण करवाने, और किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलने सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदकों ने आवेदन दिये।

इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबडे, श्री प्रेमनारायण परमार व जिला अधिकारी उपस्थित रहे। ग्राम पांचारूण्डी के ग्रामीणों ने गौशाला संचालन में संचालक द्वारा भ्रष्टाचार करने को लेकर आवेदन दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि सुदामा गौशाला समिति ग्राम पंचायत पांचारूण्डी में गौशाला के संचालक द्वारा गौशाला में 585 गायों का पंजीयन करवा रखा है, जबकि 150 से 200 गायें ही गौशाला मे रखी गई है।

पंजीयन के आधार पर शासन स्तर से अनुदान राशि प्राप्त कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को मौका जांच करवाने के निर्देश दिये। आवेदक बनवारीलाल यादव ने थ्रेशर मशीन विक्रय के संबंध में शिकायत की। आवेदक ने बताया कि ग्राम नरवल निवासी अनावेदक व्यक्ति को वर्ष-2020 में थ्रेसर मशीन 2 लाख 60 हजार रुपए में विक्रय की गई थी, संबंधित से मशीन विक्रय राशि मांगने पर नहीं दी जा रही है।

साथ ही अभद्र व्यवहार किया जा रहा है। कलेक्टर ने पुलिस विभाग को आवेदन निराकरण के निर्देश दिए। ग्राम मलवासा के गजराज सिंह ने पंचायत द्वारा तोड़ी गई पक्की नाली से हो रही परेशानी को लेकर आवेदन दिया।

आवेदक ने बताया कि घर के पास की पक्की नाली को पंचायत द्वारा तोड़ा गया हैं, जिससे गांव का गंदा पानी एकत्रित होने से गंदगी पनप रही है। गंदे पानी की वजह से मच्छरजनित बीमारियां एवं बदबू के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पक्की नाली बनवाई जाए। कलेक्टर ने सीईओ जनपद आगर को आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।

आवेदिका राधाबाई ने किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिलने के संबंध आवेदन दिया। आवेदिका ने बताया कि वह ग्राम पड़ाना की कृषक है, किसान सम्मान निधि की पात्रता होने के बाद भी लाभ नहीं मिल रहा है। लाभ दिलवाया जाए। कलेक्टर ने तहसीलदार को आवेदन निराकरण करने के निर्देश दिए।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#आगर_मालवा#कलेक्टर#जनसुनवाई#पुलिस#मंगलवार#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

जिले की सड़कों से झाड़ियां हटाने का काम 3 दिवस में करें – कलेक्टर श्रीमती यादव

Next Post

बिहार चुनाव : 18 वीं विधानसभा में कितने विधायक दागी होंगे?

Next Post
बिहार चुनाव : 18 वीं विधानसभा में कितने विधायक दागी होंगे?

बिहार चुनाव : 18 वीं विधानसभा में कितने विधायक दागी होंगे?

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri