, ,

आगर मालवा। कलेक्टर श्रीमती यादव द्वारा जनसुनवाई की गई

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 04 नवम्बर/ कलेक्टर श्रीमती प्रीती यादव द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में सेवानिवृत्त शिक्षिका शीला शर्मा ने जीपीएफ राशि का भुगतान करवाने के लिये आवेदन दिया। आवेदिका ने बताया फरवरी-2024 में सेवानिवृत्ति के उपरान्त आज दिनांक तक जीपीएफ का भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया गया है। कलेक्टर…

2 minutes

Read Time

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 04 नवम्बर/

कलेक्टर श्रीमती प्रीती यादव द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई में सेवानिवृत्त शिक्षिका शीला शर्मा ने जीपीएफ राशि का भुगतान करवाने के लिये आवेदन दिया।

आवेदिका ने बताया फरवरी-2024 में सेवानिवृत्ति के उपरान्त आज दिनांक तक जीपीएफ का भुगतान विभाग द्वारा नहीं किया गया है। कलेक्टर ने विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी आगर को जांच कर जीपीएफ भुगतान करवाने के निर्देश दिए।

ग्राम परसुलिया निवासी गोवर्धन ने खरीफ फसल सर्वे त्रुटीपूर्ण करने पर आवेदन दिया। आवेदक ने बताया कि निजी कृषि भूमि में इस वर्ष सोयाबीन फसल बोई गई थी, लेकिन सर्वेयर द्वारा त्रुटीवश मक्का फसल दर्ज की गई है, जिससें फसल क्षति का मुआवजा प्राप्त नहीं हुआ है।

त्रुटी सही करवाकर मुआवजा प्रदान करवाया जाए। कलेक्टर ने तहसीलदार सुसनेर को जांच कर आवेदक की समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत टोलक्याखेड़ी की सरपंच कृष्णाबाई ने पंचायत के ग्राम रोजगार सहायक द्वारा अनिमियतता करने के संबंध में आवेदन दिया।

आवेदन में बताया गया कि ग्राम पंचायत रोजगार सहायक द्वारा खेत सड़क योजना अवैध तरीके से राशि की निकासी, मनरेगा में फर्जी मस्टर भरकर राशि का गबन और आवास योजना में अनियमितता की गई। जांच करवाई जाए।

कलेक्टर ने सीईओ जिला पंचायत को जांच करवाने के निर्देश दिए। नलखेड़ा निवासी ईमरान लाला ने अनावेदक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर सड़क पर आवास निर्माण करने से आ रही परेशानियों के संबंध में आवेदन दिया। इसके साथ ही रास्ता विवाद, अतिक्रमण हटवाने, आवास योजना का लाभ दिलवाने सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।

निराकरण योग्य आवेदनों का कलेक्टर ने मौके पर अधिकारियों से निराकरण करवाया तथा शेष आवेदन संबंधित विभागों को तत्परता से निराकरण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्रीमती नंदा भलावे कुशरे, अपर कलेक्टर श्री आरपी वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती किरण बरबड़े, श्री प्रेमनारायण परमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed