,

ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़: दतिया कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 4 आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल उपकरणों और बैंक दस्तावेज़ों सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त। दतिया। पुलिस ने शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्ग दर्शन में कोतवाली थाना…

2 minutes

Read Time

डिजिटल उपकरणों और बैंक दस्तावेज़ों सहित भारी मात्रा में सामग्री जब्त।

दतिया। पुलिस ने शहर में सक्रिय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के मार्ग दर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई।पुलिस को लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि शहर के कुछ इलाकों में ऑनलाइन माध्यम से सट्टा खिलाया जा रहा है। इस पर एसपी दतिया ने कोतवाली थाना प्रभारी को सट्टा कारोबार पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।

इसी क्रम में थाना प्रभारी ने एक विशेष टीम गठित की और मुखबिरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी शुरू की। मुखबिर से प्राप्त पुख्ता जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने झांसी बायपास रोड स्थित रंगमहल गार्डन के पीछे वाली कॉलोनी में गोलू वर्मा के मकान पर दबिश दी।

पुलिस को वहां चार युवक लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल उपकरणों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए मिले, छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से बड़ी मात्रा में डिजिटल उपकरण और दस्तावेज़ जब्त किए।

जब्त सामग्री का विवरण,1. एक लैपटॉप (एचपी कंपनी का), 2. एक टैबलेट (लेनोवो कंपनी का)3. 11 मोबाइल फोन (विभिन्न कंपनियों के), 4. एक वाई-फाई सेटअप (एयरटेल कंपनी का), 5. एक हिसाब-किताब लिखी कॉपी, 6. 5 बैंक पासबुक, 7. 4 बैंक चेक बुक 8. 4 एटीएम कार्ड, सभी उपकरणों को पुलिस ने जब्त कर लिया है और डिजिटल डेटा की जांच के लिए साइबर सेल को सौंपा गया है।

गिरफ्तार आरोपी,1. प्रिंस चौरसिया निवासी पंचशील न्यू मार्केट, नगर भोपाल, 2. निहाल प्रजापति निवासी पंचवटी कॉलोनी, दतिया गेट बाहर, झांसी, 3. आकाश प्रजापति निवासी बरकी सराय मोहल्ला, वार्ड क्रमांक 15, भंडारे, 4.शाहरुख खान निवासी रजनी विहार कॉलोनी, ईदगाह मोहल्ला, दतिया, चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया है और न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इनसे पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों, खातों और सिम कार्ड के नेटवर्क की जांच कर रही है।

पुलिस की टीम और सराहनीय कार्यवाही, इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र मिश्रा के साथ निम्न पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही –उनि. *यतेन्द्र भदौरिया, बृजमोहन उपाध्याय, प्रआर. शिवगोविंद चौबे, प्रआर. रामेश्वर शर्मा, आर. गोविन्द भदौरिया, आर. आनंद तोमर, आर. हेमंत प्रजापति, आर. रविन्द्र यादव, आर. दीपक शुक्ला, आर. अनिल वाजपेई, आर. अजय सिरोही, आर. छोटा, आर. वीरेन्द्र तथा साइबर सेल टीम।

पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में किसी भी प्रकार का जुआ-सट्टा कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा डिजिटल अपराधों पर निगरानी बढ़ाई जा रही है और आगे भी इस तरह की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी, दतिया पुलिस ने साइबर अपराध और ऑनलाइन सट्टेबाज़ी के खिलाफ एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

चार आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ भारी मात्रा में डिजिटल उपकरणों की बरामदगी से यह स्पष्ट है कि पुलिस साइबर अपराध पर सख्त रवैया अपनाए हुए है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed