जिले में अब तक 98.94 प्रतिशत एसआईआर कार्य हुआ पूर्ण
राजगढ़ 02 दिसम्बर, 2025
निर्वाचन आयोग भारत सरकार द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान अंतर्गत जिले की समस्त विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची का व्यापक सत्यापन कार्य जारी है। इस प्रक्रिया में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) द्वारा प्रत्येक मतदाताओं का भौतिक सत्यापन का कार्य किया गया।
साथ ही जिले में अभी तक एसआईआर अंतर्गत नरसिंहगढ़, ब्यावरा, राजगढ़, खिलचीपुर एवं सारंगपुर में शत प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका हैं। जिनमें से विधानसभा खिलचीपुर में पूर्णत: एसआईआर अंतर्गत मतदाताओं का सत्यापन कर डिजिटिलाइजेशन शत प्रतिशत कर लिया गया है।
साथ ही जिले में अब तक 98.94 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। यह अभियान मतदाता सूची की शुद्धता, पारदर्शिता और समावेशिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नागरिकों के सहयोग से यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में सम्मिलित हो और कोई अपात्र प्रविष्टि सूची में न रहे।
बीएलओ को किया सम्मानित
मतदान केंद्र क्रमांक 138 में बीएलओ श्री नरेंद्र चक्रवर्ती और मतदान केंद्र क्रमांक 149 में बीएलओ श्री अर्जुन गिरी गोस्वामी द्वारा एसआईआर का शत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर फूल माला पहनाकर सम्मानित एवं स्वागत किया गया।
























