प्रशासन मध्यप्रदेश समाज

जनसुनवाई में सुनी गई 220 आवेदन पर आमजन की समस्‍याएं

राजगढ़ 02 दिसम्‍बर, 2025

जिला मुख्‍यालय पर प्रति मंगलवार को आयोजित होने वाली जनसुनवाई में आमजन की समस्‍याओं का निराकरण किया जाता है।

आयोजित जनसुनवाई में कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. इच्छित गढ़पाले, अपर‍ कलेक्‍टर श्री प्रताप सिंह चौहान, संयुक्‍त कलेक्‍टर श्री वीरेन्‍द्र सिंह दांगी, अनुविभागीय (राजस्‍व) अधिकारी श्रीमती निधी भारद्वाज, डिप्‍टी कलेक्‍टर सुश्री ज्‍योति राजोरे सहित संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद थे। आयोजित जनसुनवाई में ग्राम रिछडिया निवासी कंवर लाल ने बताया कि आवेदक विकलांग है।

जिससे उसे दैनिक कार्यो में बहुत परेशानियों का सामना करना पडता हैं। कलेक्‍टर द्वारा मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खिलचीपुर को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पिपल्‍याकुल्‍मी निवासी पार्वती बाई ने बताया कि आवेदिका द्वारा सहकारी बैंक में जमा राशि का भुगतान बैंक द्वारा नहीं किया जा रहा हैं।

जिससे आवेदिका को काफी परेशानी हो रही हैं। कलेक्‍टर द्वारा जीएम सीसीबी को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। ग्राम पिपल्‍याकुल्‍मी निवासी रीना सोनी द्वारा बताया गया कि आवेदिका वर्तमान में ग्राम पिपल्‍याकुल्‍मी में निवासरत हैं।

आवेदिका का विवाह करनवास हुआ है। परन्‍तु आवेदिका के पति द्वारा वहां से नाम हटवाया जा रहा है। जिस पर कलेक्‍टर द्वारा एसडीएम खिलचीपुर को को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम चैनपुराखुर्द निवासी काशीराम ने बताया कि आवेदिका की उम्र 68 वर्ष हैं। पूर्व में आवेदक को वृद्धावस्‍था पेंशन योजना का लाभ मिल रहा था। जो वर्तमान में मिलना बंद हो गई है। कलेक्‍टर द्वारा समाजिक न्‍याय विभाग को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।

ग्राम रामपुरिया निवासी छीतुलाल ने बताया कि आवेद‍क बहुत गरीब है। आवेद‍क का बीपीएल नहीं बन रहा जिससे आवेदक राशन प्राप्‍त नहीं हो रहा है। कलेक्‍टर द्वारा तहसीलदार राजगढ़ को आवश्‍यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर 220 आवेदन प्राप्‍त हुए।

About The Author