, ,

6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियाँ

अंधेर नगरी समाचार न्यूज रिपोर्ट डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव सेवा समिति सोसाइटी (NGO), बीना (जिला सागर)डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव सेवा समिति सोसाइटी (NGO) बीना द्वारा आज शाम 6:00 बजे जन-जागृति विशेष अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिसकी…

1 minute

Read Time

अंधेर नगरी समाचार न्यूज रिपोर्ट डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव सेवा समिति सोसाइटी (NGO),

बीना (जिला सागर)डॉ. भीमराव अंबेडकर मानव सेवा समिति सोसाइटी (NGO) बीना द्वारा आज शाम 6:00 बजे जन-जागृति विशेष अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में बड़ी संख्या में समिति के पदाधिकारी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे, जिसकी सामूहिक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर साझा की गई है।

बैठक के दौरान समाज में बढ़ते अन्याय, अत्याचार, भेदभावपूर्ण व्यवहार एवं कुछ वर्गों पर जाति सूचक शब्दों के उपयोग जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई।

हाल के दिनों में एससी–एसटी, ओबीसी तथा अन्य वंचित समाज के लोगों के साथ हो रही घटनाओं तथा सरकारी पदों से बर्खास्तगी, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे जज पर जूता फेंकने जैसे वीडियो और इसके चलते जनता में बढ़ते आक्रोश को प्रमुख मुद्दे के रूप में उठाया गया।

समिति ने कहा कि यह समय समाज को एकजुट करने, संवैधानिक अधिकारों की जानकारी देने और जागरूकता बढ़ाने का है।

बैठक में मौजूद सदस्यों ने इस बात पर जोर दिया कि संविधान द्वारा दिए गए अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करनी होगी।

6 दिसंबर को महापरिनिर्वाण दिवस की तैयारियाँ

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि आने वाले 6 दिसंबर 2025 को डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस को बीना शहर सम्मानपूर्वक और विशाल रूप से मनाया जाएगा।

इसके लिए विशेष तैयारी बैठक भी निर्धारित की गई है।समिति ने समाज के प्रत्येक वर्ग से एकजुट होकर सामाजिक न्याय, समानता और संविधान की गरिमा को बनाए रखने की अपील की.

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed