, ,

स्कूटी सवार युवक को ट्रैक्टर ट्राली ने मारा जोरदार ठोकर जिला अस्पताल रेफर।

रामकोला, कुशीनगर। नगर पंचायत के केन यूनियन पंजाब सोसाइटी के पास बुधवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवक रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 36 वर्षीय अनूप सिंह पुत्र अखिलेश्वर…

1 minute

Read Time

रामकोला, कुशीनगर। नगर पंचायत के केन यूनियन पंजाब सोसाइटी के पास बुधवार शाम लगभग साढ़े तीन बजे एक सड़क दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

घायल युवक रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव निवासी 36 वर्षीय अनूप सिंह पुत्र अखिलेश्वर सिंह, अपनी स्कूटी से बाजार जा रहे थे।

पंजाब केन यूनियन के पास अचानक एक प्रेशर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से अनूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामकोला पहुंचाया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। अनूप सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही और लापरवाही से चलाए जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली इस तरह के हादसों का मुख्य कारण बन रहे हैं।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed