9670 रुपये नकद व ताश की गड्डी जप्त।
दतिया। पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के सख्त निर्देशों एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे तथा एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में अवैध जुआ एवं सट्टा गतिविधियों पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में थाना सेवढ़ा पुलिस ने एक सफल दबिश कार्रवाई कर जुआ खेलते सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
कुंअर बाबा मंदिर के पास चली पुलिस की दबिश, दिनांक 02 दिसंबर 2025 को थाना सेवढ़ा पुलिस टीम को सूचना मिली कि बरहा रोड स्थित कुंअर बाबा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तत्काल दबिश दी, जहां 07 आरोपियों को मौके पर जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9670 रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी भी जप्त की।
गिरफ्तार आरोपीगण, 1. रोहित रजक पुत्र रमेश रजक, 2. सुमित वंशकार पुत्र बिलख वंशकार, निवासी ग्राम बस्तुरी थाना भगुवापुरा, 3. रामकुमार रजक पुत्र करु रजक, निवासी अचलपुरा थाना रौन जिला भिंड, 4. दीपक वंशकार पुत्र राजू वंशकार, निवासी ग्राम बस्तुरी, 5. जवाहर रजक पुत्र रामकेश रजक, निवासी रिठौदन करहयिया, ग्वालियर, 6. अखिलेश रजक पुत्र फटू रजक, निवासी ग्राम मिहोनी थाना रावतपुरा जिला भिंड, 7. बृजेश रजक पुत्र माखन रजक, निवासी तिघरा थाना धीरपुरा सभी आरोपियों के विरुद्ध थाना सेवढ़ा में सट्टा/जुआ अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है,
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका,
इस कार्रवाई में थाना सेवढ़ा के, थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील बनौरिया, प्र.आर. 784 अखलेश सेंथिया, आर. 218 आशीष, आर. 973 नीतेश,आर. 415 भानूप्रताप, आर. 193 अमित, की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सतर्कता से अवैध जुआ गतिविधि का पर्दाफाश संभव हुआ। थाना सेवढ़ा पुलिस द्वारा आगे भी ऐसे अवैध कार्यों पर कठोर कार्रवाई जारी रखने का आश्वासन दिया गया है।
























