विश्व मानवाधिकार दिवस पर जिला न्यायालय दतिया में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
मुख्य अतिथि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीव श्रीवास्तव ने छात्रों को मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की जानकारी दी। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुश्री निधि पिंटो और न्यायाधीश देवेश मिश्रा ने अधिकार, दायित्व और लोकतांत्रिक व्यवस्था में मानवाधिकारों के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम समाप्ति पर छात्रों को न्यायालय का भ्रमण कराया गया। रास-जेबी स्कूल के शिक्षक और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य उपस्थित रहे।









