प्रशासन मध्यप्रदेश शिक्षा

78 छात्राओं के बनाएं लर्निंग लायसेंस

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 10 दिसम्बर/ परिवहन आयुक्त और कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के निर्देशन में जिला परिवहन कार्यालय द्वारा बुधवार को शासकीय महाविद्यालय सोयतकलां में निःशुल्क लर्निंग लायसेंस केम्प का आयोजन किया गया।

महाविघालय में उपस्थित सभी छात्राओं को यातायात संबंधित नियमों का पालन करने हेतु समझाईश दी गई।

साथ ही 78 छात्राओं के लर्निंग लायसेंस बनाये गये। जिले के अन्य शासकीय महाविद्यालयों में भी परिवहन विभाग आगर मालवा द्वारा आगामी आदेश तक केम्प का आयोजन सतत् जारी रहेगा।

About The Author