कुशीनगर नौरंगिया मार्ग पर चिलवान में द क्रीसेंट स्कूल में चल रहे वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में उप जिलाधिकारी कप्तानगंज विनोद गुप्ता ने खिलाड़ियों का किया उत्साह वर्धन।
खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज उप जिलाधिकारी विनोद गुप्ता एवं नगर पंचायत कप्तानगंज के अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक खेतान और सोनू खेतान ने सर्वप्रथम मां शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि करके कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके उपरांत कबड्डी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं हरी झंडी दिखाकर खिलाड़ियों को रवाना किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक मोहम्मद शबीब, प्रधानाचार्य मोहम्मद हबीब, विद्यालय की सीएमडी शिफा फातिमा व विद्यालय के उप्राचार्य समेत विद्यालय के सभी कर्मचारी एवं छात्रगण लोग शामिल रहे।

























