, ,

ऊर्जा उत्सव, खेल, उमंग और उल्लास का भव्य संगम।

दतिया। रास-जेबी किड्स छोटा बाजार एवं बुन्देला कॉलोनी द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल उत्सव “ऊर्जा उत्सव” का समापन झांसी रोड स्थित कैम्पस में उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा रहे। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सहभागिता…

1 minute

Read Time

दतिया। रास-जेबी किड्स छोटा बाजार एवं बुन्देला कॉलोनी द्वारा आयोजित दो दिवसीय खेल उत्सव “ऊर्जा उत्सव” का समापन झांसी रोड स्थित कैम्पस में उत्साहपूर्वक हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा रहे। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया।

नर्सरी से यूकेजी तक के बच्चों एवं उनके अभिभावकों की सहभागिता से उत्सव और भी खास बन गया। बच्चों द्वारा रंगारंग नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, वहीं वलून रेस, थ्री लेग रेस, टग ऑफ वॉर, 100 मीटर दौड़ सहित कई खेलों का आयोजन हुआ। अभिभावकों के लिए भी रस्साकसी प्रतियोगिता रखी गई। विजेताओं को मेडल प्रदान किए गए।

मुख्य अतिथि शर्मा ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे खेल उत्सव बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का विकास करते हैं। विद्यालय के डायरेक्टर राजेश मोर ने कहा कि खेल में भाग लेना ही सबसे बड़ी जीत है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed