, , , ,

ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफश

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा ऑनलाइन गेमिंग ऐप, सट्टा एवं जुए के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन सायबर” के तहत आरोपियो को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी में गया पैसा बरामद कर आरोपियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम…

2 minutes

Read Time

जिला ब्यूरो संवाददाता पवन परमार देवास। पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोद द्वारा ऑनलाइन गेमिंग ऐप, सट्टा एवं जुए के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन सायबर” के तहत आरोपियो को गिरफ्तार कर धोखाधड़ी में गया पैसा बरामद कर आरोपियो के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में थाना हाटपीपल्या क्षेत्र के आरोपी जाकिर पठान पिता अय्युब पठान निवासी अण्डा गली हाटपीपल्या द्वारा लंबे समय से ऑनलाइन गेमिंग ऐप के माध्यम से अवैध सट्टा संचालित किया जा रहा था।

आरोपी युवाओं को अधिक लाभ का लालच देकर ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा खेलने के लिए प्रेरित करता था, जिससे नगर के कई युवक आर्थिक रूप से बर्बाद हो रहे थे। पूर्व में इसी गेमिंग ऐप से हुए आर्थिक नुकसान के कारण नगर निवासी योगेश अग्रवाल द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटना भी सामने आई है।

जिस पर से थाना प्रभारी हाटपीपल्या निरीक्षक दीपक यादव के नेतृत्व में थाना हाटपीपल्या पुलिस द्वारा आरोपी जाकिर पठान को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह अरुण तंवर एवं हरिश सोलीवाल के कहने पर कार्य करता था। आरोपीगण funrep.pro, mydgp.online एवं playrep.pro नामक वेबसाइट्स के माध्यम से 24×7 ऑनलाइन सट्टा (हार–जीत) संचालित करते थे।

ठगी का तरीकाः- आरोपी सट्टा खेलने के इच्छुक व्यक्तियों से विभिन्न बैंक खातों में पैसे जमा कराकर उन्हें वेबसाइट की आईडी एवं पासवर्ड प्रदान करते थे। जमा की गई राशि के अनुरूप प्वाइंट्स दिए जाते थे, जिनके माध्यम से ग्राहक ऑनलाइन गेम खेलता था। जीत की राशि का भुगतान UPI के माध्यम से किया जाता था, जिसमें फर्जी एवं ठगी से प्राप्त पैसों का उपयोग किया जाता था।

मास्टर आईडी इंदौर निवासी राहुल चौरसिया से प्राप्त की जाती थी, जिसके अंतर्गत हाटपीपल्या क्षेत्र में कई एजेंट आईडी बनाई गई थीं। इन एजेंट आईडी के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जाल में फंसाकर लाखों–करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी की गई। उक्त गेमिंग ऐप के विरुद्ध पूर्व में थाना करही, जिला खरगोन एवं क्राइम ब्रांच इंदौर में भी प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपीः-01.हरिश सोलीवाल पिता अशोक निवासी हाटपीपल्या। (आईडी संचालक)02.अरुण तंवर पिता गोविंद निवासी अशोकगंज हाटपीपल्या। (आईडी संचालक)03.जाकिर पठान पिता अय्युब निवासी हाटपीपल्या। (एजेंट)04.अक्षत पिता सुनिल टांडी उम्र 20 साल निवासी हाटपीपल्या (एजेंट)05.दुर्गेश पिता श्रीराम पाटीदार निवासी कनोंदिया मण्डलेश्वर जिला खण्डवा। (एजेंट)06.राजकुमार पिता मुरलीधर जायसवाल उम्र 32 साल निवासी गधवानी जिला धार (एजेंट)07.जितेन्द्र पिता सुरज सिंह संघठ उम्र 33 साल निवासी हाटपीपल्या। (एजेंट)08.शहजाद पिता सिराज कुरेशी उम्र 48 साल निवासी पुंजापुरा। (एजेंट)09.सुनिल पिता देवीलाल पंडित उम्र 30 सात निवासी हाटपीपल्या। (एजेंट)10.सुभाष पिता सुमेर दरबार उम्र 45 साल निवासी हाटपीपल्या। (एजेंट)11.गोलू पिता सुरेश अण्डेरिया उम्र 32 साल निवासी हाटपीपल्या। (एजेंट)जप्त मश्रुका:- ₹ 50,000/- का मश्रुका बरामद।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed