, ,

नलखेड़ा में बाल विवाह मुक्त भारत व महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

अंधेर नगरी, आगर-मालवा, 17 दिसम्बर/शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सांदीपनी,( विद्यालय) तहसील नलखेड़ा, में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में जिले में संचालित जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की…

2 minutes

Read Time


अंधेर नगरी, आगर-मालवा, 17 दिसम्बर/शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (सांदीपनी,( विद्यालय) तहसील नलखेड़ा, में कलेक्टर श्रीमती प्रीति यादव के मार्गदर्शन में जिले में संचालित जन-जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन के तहत जागरूकता कार्यक्रम एवं बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की केस वर्कर सावित्री परमार एवं काउंसलर प्रिया सोलंकी ने घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध एवं निवारण) अधिनियम 2013, पॉक्सो एक्ट तथा भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने शिक्षकों एवं छात्राओं को लैंगिक समानता, सहमति के महत्व, अच्छे स्पर्शदृबुरे स्पर्श की पहचान, स्वस्थ संबंधों तथा महिलाओं व बालिकाओं की गरिमा बनाए रखने के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत छात्राओं को शपथ दिलाई गई कि वे 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने के पश्चात ही विवाह करेंगी, अपनी शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए आवाज बुलंद करेंगी तथा बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग प्रदान करेंगी। बाल विवाह रोकथाम हेतु बताया गया कि कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर टोल फ्री नंबर 181, 1098 एवं जिला स्तर पर संचालित कंट्रोल रूम दूरभाष नंबर 07642-252699 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।


काउंसलर प्रिया सोलंकी ने वन स्टॉप सेंटर में उपलब्ध सहायता सेवाओं की जानकारी देते हुए महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं आपातकालीन नंबर 100 के उपयोग के बारे में बताया। विधिक केस वर्कर सावित्री परमार ने भी वन स्टॉप सेंटर के माध्यम से दी जाने वाली विभिन्न सहायता सेवाओं की जानकारी प्रतिभागियों को दी।


कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी राजीव गुप्ता एवं परियोजना अधिकारी मनीषा चौबे, प्रशासक वन स्टॉप सेंटर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य मनोज चतुर्वेदी, शिक्षकगण, छात्राएं तथा वन स्टॉप सेंटर से काउंसलर प्रिया सोलंकी एवं केस वर्कर सावित्री परमार उपस्थित रहे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed