,

जमीनी विवाद के चलते चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट पर किया चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत

आगर मालवा दिनांक 23/12/2025 अंधेर नगरी न्यूज पोर्टल आगर-मालवा शहर के समीप गिरौली गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े में एक चाचा ने अपने ही 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान उज्जैन में मौत हो गई। नाबालिग…

1 minute

Read Time

आगर मालवा

दिनांक 23/12/2025

अंधेर नगरी न्यूज पोर्टल

आगर-मालवा शहर के समीप गिरौली गांव में सोमवार को जमीन विवाद को लेकर हुए पारिवारिक झगड़े में एक चाचा ने अपने ही 17 वर्षीय नाबालिग भतीजे पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल नाबालिग की इलाज के दौरान उज्जैन में मौत हो गई।

नाबालिग की मौत के बाद गांव में दहशत का माहौल है

जानकारी के मुताबिक, मृतककी पहचान बहादुर सिंह पुत्र बालू सिंह सौंदिया 17 के रूप में हुई है. मृतक के परिवार का अपने ही चाचा कनीराम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. सोमवार को विवाद बढ़ गया। इसी दौरान चाचा कनीराम ने भतीजे बहादुर पर चाकू से हमला कर दिया।

चाचा ने भतीजे पर चाकू से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के लिए आगर मालवा लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उज्जैन रेफर कर दिया गया। बहादुर सिंह की उज्जैन के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही बड़ौद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. हालांकि, आरोपी चाचा को गिरफ्तार नहीं किया गया है.

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed