• About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy
Andher Nagri
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • राजस्थान
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • समाज
  • शिक्षा
  • रोजगार
  • स्वास्थ
  • प्रशासन
  • लेख
No Result
View All Result
Andher Nagri
No Result
View All Result
Home प्रशासन

18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं

Andher Nagri by Andher Nagri
December 23, 2025
in प्रशासन, मध्यप्रदेश, राजनीति
0
18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं
494
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

636 मतदान केन्द्रों पर हुआ मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन

अंधेर नगरी आगर-मालवा, 23 दिसम्बर/भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत 23 दिसम्बर को जिले के 636 मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।

प्रारूप प्रकाशन होने के साथ ही दावे-आपत्ति प्राप्त करने का कार्य सभी मतदान केन्द्रों पर शुरू हो गया है, जो 22 जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। जिले के ऐसे युवा जो 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके है। वे अपने बीएलओ से सम्पर्क कर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाएं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रीति यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला स्टैडिंग कमेटी की बैठक कलेक्टर कक्ष में सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से पूर्व जिले में कुल 4 लाख 77 हजार 558 मतदाता थे।

जिसमें गहन पुनरीक्षण में 19172 मतदाता के नाम स्थाई अपसेंट एवं मृतक होने पर काटे गए है, जिले में अब 458386 मतदाता है। जिसमें विधानसभा सुसनेर 228822 मतदाता और विधानसभा आगर में 229564 मतदाता है। एसआईआर के तहत् जिले के 2733 मतदाता को ईआरओ और एईआरओ के माध्यम से नोटिस जारी होंगे।

जिनका निराकरण 23 दिसम्बर से 14 फरवरी के मध्य किया जाएगा। जिले में 25 नये मतदान केन्द्र बनाएं गए है, अब कुल 636 मतदान केन्द्र (विधानसभा सुसनेर और आगर में 318-318 मतदान केन्द्र) है।

नवीन मतदान केन्द्रों पर बीएलओ नियुक्त कर प्रशिक्षण प्रदान किया गया। कलेक्टर ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन के लिये 23 दिसम्बर से 22 जनवरी 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती हैं।

18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले नवीन मतदाताओं से फार्म 6 एवं मतदाता सूची में से नाम कटवाने के लिए फार्म 7 तथा संशोधन/ शिफ्टिंग के लिए फार्म 8 आवेदन बीएलओ को प्रस्तुत करना होगा।

दावे-आपत्तियों का निराकरण 23 दिसम्बर 14 फरवरी तक किया जाएगा। दावे-आपत्ति निराकरण अवधि में ऐसे मतदाताओं को जिनकी मैपिंग 2003 की मतदाता सूची से स्वयं अथवा उनके माता-पिता या दादा-दादी से नहीं हो पाई है को ईआरओ और एईआरओ द्वारा नोटिस जारी किया जाएगा।

जिन मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएगे, उनका निराकरण भी संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा तय समयावधि के दौरान ही किया जावेगा।

21 फरवरी को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री आरपी वर्मा, राजनैतिक दलों के श्री अशोक प्रजापत, श्री अंकुश भटनागर, श्री ईश्वर अजमेरिया, श्री अर्जुन सिंह, श्री संजय मालवीय, इलेक्शन सुपरवाईजर श्री पांडे आदि उपस्थित रहे।

About The Author

Andher Nagri

See author's posts

Tags: #andher_nagri#अंधेर_नगरी#कलेक्टर#मध्यप्रदेश#राजनीति
Previous Post

बारहठ बंधुओं की प्रतिमाओं पर श्रद्धा- सुमन अर्पित किया

Next Post

मनरेगा का नाम नहीं, हालियत बदलिए

Next Post
मनरेगा का नाम नहीं, हालियत बदलिए

मनरेगा का नाम नहीं, हालियत बदलिए

  • Trending
  • Comments
  • Latest
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

ओलावृष्टि से खराब हुई फसलों का जायजा लेने कलेक्‍टर ऋतुराज सिंह प्रभावित क्षेत्रों के खेतों में पहुंचे

January 29, 2026
कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

कोटड़ी: गणतंत्र दिवस पर बाबा साहब के अपमान को लेकर बवाल, भीम आर्मी ने दी आंदोलन की चेतावनी

January 26, 2026
लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

लापरवाही के कारण स्कूली बस पलटी बच्चों को लगी गंभीर चोट

0
मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

मन्दसौर जिले अजयपुर और सगोरीया गांव के युवा बागपत उत्तरप्रदेश में राष्ट्रीय श्रोता सम्मेलन में हुए सम्मानित

0
महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

महिलाएं और पुरुषों में खाद लेने के लिए लाइन में लगने पर मारपीट हुआ।

0
ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

ग्राम भरड़ में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है,साले ने जीजा पर किया धारदार हथियार से हमला:बहन को ससुराल भेजने पर हुआ विवाद, सिर-पैर में आई गंभीर चोट

February 16, 2026
पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

पूर्व रोटरी क्लब अध्यक्ष व समाजसेवी मालवीय का आकस्मिक निधन

February 8, 2026
केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

केंद्रीय बजट 2026-27 : गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप— सांसद महेन्द्र सिंह सौंलकी

February 8, 2026
  • About Us
  • Terms and Conditions
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2026 Andher Nagri

No Result
View All Result
  • Home
  • मध्यप्रदेश
  • प्रशासन
  • राजस्थान
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • देश-विदेश
  • स्वास्थ
  • रोजगार
  • अपराध (क्राइम )
  • About Us
  • Contact

© 2026 Andher Nagri