, ,

वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि, इंदरगढ़ में भाजपा मंडल द्वारा हुआ प्रेरणादायी आयोजन।

दतिया। इंदरगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल इंदरगढ़, जिला दतिया द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह गरिमामय कार्यक्रम इंदरगढ़ में गोल्डी बंसल के निवास पर…

2 minutes

Read Time

दतिया। इंदरगढ़ भारतीय जनता पार्टी मंडल इंदरगढ़, जिला दतिया द्वारा वीर बाल दिवस के अवसर पर धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

यह गरिमामय कार्यक्रम इंदरगढ़ में गोल्डी बंसल के निवास पर श्रद्धा, सम्मान और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि मात्र 7 और 9 वर्ष की अल्पायु में साहिबजादों ने जिस अद्भुत साहस, दृढ़ निश्चय और अटूट आस्था के साथ अत्याचारों का सामना किया, वह मानव इतिहास में अद्वितीय और प्रेरणास्रोत है। धर्म और राष्ट्र की रक्षा के लिए उन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर शहादत की पराकाष्ठा को छू लिया।

उनका यह बलिदान आज भी हर भारतीय को सत्य, कर्तव्य और देशभक्ति के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा देता है।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि साहिबजादों का जीवन संदेश देता है कि उम्र कभी साहस और संकल्प की सीमा नहीं होती।

बाल अवस्था में भी उन्होंने जिस वीरता और आत्मबल का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए नैतिक मूल्यों, राष्ट्रप्रेम और सांस्कृतिक चेतना का प्रकाश स्तंभ है। वीर बाल दिवस का उद्देश्य भी बच्चों और युवाओं में ऐसे ही आदर्शों का संचार करना है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सेवड़ा विधायक प्रदीप अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष राजेश दांतरे, कार्यक्रम प्रभारी रामअनुग्रह गुर्जर, नगर परिषद अध्यक्ष रामस्वरूप मंडेलीया, रामबाबू शर्मा, मंडल उपाध्यक्ष दीपक तिवारी, पवन पाठक, मंडल महामंत्री चरणदास कैलारे, राकेश खटीक, गोल्डी बंसल, रामहजूर मुदगल सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान साहिबजादों के बलिदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी ने एक स्वर में कहा कि उनका जीवन और शहादत भारत की सांस्कृतिक विरासत का अमूल्य हिस्सा है, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने साहिबजादों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed