बुद्धा एजुकेशन सोसाइटी सोनीपत की तरफ से बच्चों का प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया

नीलम अंबेडकर 28 दिसंबर 2025 को दिनांक रविवार सुबह 10:00 बजे लाल दरवाजा रविदास मंदिर में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें बुद्धा एजुकेशन सोसायटी की तरफ से होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया और उन्हें सम्मान दिया गया। जिसका संचालन धर्मपाल तूर जी करते हैं। वह अपनी कड़ी मेहनत और समझदारी से गरीब…

2 minutes

Read Time

नीलम अंबेडकर

28 दिसंबर 2025 को दिनांक रविवार सुबह 10:00 बजे लाल दरवाजा रविदास मंदिर में एक प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें बुद्धा एजुकेशन सोसायटी की तरफ से होनहार बच्चों को पुरस्कृत किया गया और उन्हें सम्मान दिया गया। जिसका संचालन धर्मपाल तूर जी करते हैं।

वह अपनी कड़ी मेहनत और समझदारी से गरीब बच्चों को उनकी पढ़ाई में सहायता करते हैं।उनके लिए शिक्षा का सहयोग करते हैं और उन्हें शिक्षा से संबंधित किताबें और कॉपियां भी प्रदान करवाते हैं।

यह उनकी और उनके सहयोगियों की मेहनत का ही नतीजा है जिससे बच्चे शिक्षा मैं आगे बढ़ रहे हैं।इस प्रोग्राम में सोनीपत से ही नहीं बल्कि दूसरे स्टेट से भी लोग आए थे। जोकि बुद्धा एजुकेशन सोसायटी की मेहनत का ही नतीजा है।

इस प्रोग्राम में बहुत से लोग शामिल हुए जिन्होंने बच्चों के लिए अच्छी-अच्छी बात जानकारियां दी और उन्हें मोटिवेशन स्पीच भी दी। और उन्हें पढ़ाई में और जिंदगी में कैसे आगे बढ़ा जाता है।

मेहनत के जरिए यह सीख भी दी गई ।इस प्रोग्राम में बच्चों ने बाबासाहेब के संगीत पर नृत्य भी किया और कुछ कविताएं भी प्रस्तुत की और थोड़े बहुत उनके बारे में स्पीच भी दी। जो कि अपने आप में बहुत ही बेमिसाल थी। जो बाहर से चीफ गेस्ट बुलाए गए थे उनको भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को भी पुरस्कृत और सम्मानित किया

गया ताकि वह मोटिवेशनल हो और अपनी स्टडी पर ठीक से काम कर सके। जो बच्चें अपनी मेहनत से अच्छे अंक लेकर आए थे उनको भी पुष्प माला पहनकर सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में सभी के लिए बैठने और से लेकर चाय पानी और खाने तक का इंतजाम किया गया।

किसी को भी किसी भी की तरह की थोड़ी सी भी समस्या नहीं हुई। कहने का अभिप्राय यह है कि सारा इंतजाम सही ढंग से किया गया था। और बुद्धा एजुकेशन जिस मार्ग पर कार्य कर रही है वह अपने आप में बहुत ही सराहनीय कार्य है।

हम कामना करते हैं कि बुद्धा एजुकेशन सोसाइटी सोनीपत हरियाणा इसी तरीके से आगे बढ़ती रहे और स्टेट में ही नहीं पूरे देश में अपना नाम रोशन करें।इस तरह से बच्चे भी बुद्धा एजुकेशन सोसाइटी में अपना भविष्य उज्जवल करें।नीलम अंबेडकर जिला चीफ़ ब्यूरो सोनीपत हरियाणा

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed