दुष्कर्म के आरोपी की पहचान पर 50 हजार का इनाम घोषित।

IMG-20260124-WA0015

दतिया के मोहना हनुमान मंदिर के पीछे जंगल में 26 वर्षीय युवती के अपहरण व दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात को 18 दिन बीत चुके हैं।

लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। जांच में प्रगति न होने पर पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी में मदद करने वाले को 50 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है।

पुलिस ने आरोपी का हुलिया और बाइक का विवरण जारी किया है। आरोपी 32–35 वर्ष का, दुबला-पतला, सांवला/गेहुआं रंग, हल्की नीली जैकेट पहनने वाला बताया गया है। वह काली पैशन बाइक (बिना नंबर प्लेट) पर सवार था।

जानकारी मिलने पर इस मोबाइल नंबर पर संबंधित व्यक्ति सूचना दे सकता है, 9630452198। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रहेगा।

About The Author