,

09 घंटे में पुलिस की बड़ी कार्रवाई जान से मारने की नीयत से गोली चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार।

दतिया जिले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के आरोपी को महज 9 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अभय सोनी पुत्र श्री भरत सोनी, उम्र…

2 minutes

Read Time

दतिया जिले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जानलेवा हमले के आरोपी को महज 9 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फरियादी अभय सोनी पुत्र श्री भरत सोनी, उम्र 19 वर्ष निवासी भेड़पुरा, भांडेर रोड दतिया ने घायल अवस्था में ग्वालियर स्थित इंडस हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड से रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि आरोपी कल्ली वंशकार ने उन्हें जान से मारने की नीयत से गोली मारी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) की धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। त्वरित कार्रवाई और गिरफ्तारी, पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे के मार्ग दर्शन एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने तेजी से आरोपी की तलाश शुरू की और लगातार पतारसी (तलाश) के दौरान करन सागर के पीछे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि यह पूरी कार्रवाई महज 9 घंटे के भीतर पूरी की गई, जो पुलिस की तत्परता और दक्षता को दर्शाता है। हथियार बरामदगिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का देशी कट्टा एक चले हुए कारतूस का खोखाबरामद किया है।

इन साक्ष्यों को जब्त कर आगे की जांच में शामिल किया गया है। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका, इस सफल कार्रवाई में थाना सिविल लाइन के थाना प्रभारी निरीक्षक वैभव गुप्ता, उप निरीक्षक निशा मावई, उप निरीक्षक सुदामा साहूसहित पूरी पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम के अन्य सदस्यों में,मनीषा लोधी, धर्मेंद्र शाक्य, मनोज, भूपेंद्र राणा, भगवती शर्मा, दिनेश कुशवाह, अमित कुमार, कपिल, दिलीप, प्रहलाद एवं सुनील शामिल रहे, जिन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी में सक्रिय योगदान दिया।

आगे की कार्रवाई जारी, पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और घटना के पीछे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही, आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी जारी है, इस कार्रवाई से साफ है कि दतिया पुलिस अपराधों के प्रति सख्त रुख अपनाए हुए है और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed