,

शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में संघर्ष मोर्चा की बैठक सम्पन्न।

संघर्ष नहीं जिनके जीवन में, वे भी बहुत अभागे होंगे।या तो प्रण को तोड़ा होगा, या तो आंदोलन से भागे होंगे। सम्पूर्ण एकजुटता के साथ 8 अप्रेल को संवर्ग है तैयारवर्षों की सेवा के बाद हम शिक्षकों को अपात्र और अयोग्य बताकर शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य करना शिक्षक संवर्ग के सम्मान और स्वाभिमान पर प्रश्नचिह्न…

2 minutes

Read Time

संघर्ष नहीं जिनके जीवन में, वे भी बहुत अभागे होंगे।या तो प्रण को तोड़ा होगा, या तो आंदोलन से भागे होंगे।

सम्पूर्ण एकजुटता के साथ 8 अप्रेल को संवर्ग है तैयारवर्षों की सेवा के बाद हम शिक्षकों को अपात्र और अयोग्य बताकर शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्य करना शिक्षक संवर्ग के सम्मान और स्वाभिमान पर प्रश्नचिह्न है ।

यह हमारी राष्ट्रसेवा का अपमान, हमारी राष्ट्रभक्ति पर संदेह तथा वर्षों से नियम-निर्देशों का अक्षरशः पालन कर रहे शिक्षकों के साथ घोर अन्याय है जो बर्दाश्त नहीं होगा।

इन्हीं ज्वलंत मुद्दों को लेकर 29 मार्च को भोपाल के गांधी भवन में प्रदेश के विभिन्न शिक्षक, अध्यापक संगठनों की बैठक आयोजित की जाकर सर्वसहमति से बैठक में शिक्षक पात्रता परीक्षा अनिवार्यता के विरोध में शिक्षक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया तथा शिक्षक पात्रता परीक्षा के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया गया। इसी क्रम में अध्यापक शिक्षक मोर्चा के निर्देशानुसार दतिया जिले में भी समस्त शिक्षक संगठनों की बैठक आयोजित की गई.

जिसमें सभी संघों ने अटूट और अखंड एकता का परिचय देते हुए संयुक्त मोर्चा द्वारा निर्धारित कार्यक्रमों में पूर्ण एकजुटता के साथ सहभागिता का संकल्प लिया।

सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत दतिया जिले में भी जिला स्तर पर 8 अप्रैल को धरना प्रदर्शन रैली के साथ ज्ञापन

11 अप्रैल को ब्लॉक स्तर पर प्रदर्शन एवं जनप्रतिनिधियों से शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता को समाप्त करने माननीय मुख्यमंत्री महोदय जी के नाम सहमति पत्र तथा 18 अप्रैल को भोपाल में विशाल आंदोलन के शंखनाद में शिक्षक पात्रता परीक्षा की अनिवार्यता का मुखर विरोध किया जाएगा और इसे हर हाल में वापस लेने का दृढ़ निश्चय किया गया।

आज की बैठक में जिले के समस्त शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ, पी एम यू एम शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक कांग्रेस अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा, सीटू अध्यक्ष म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस, आदि ने एकजुट होकर 8 अप्रैल के धरना रैली कार्यक्रम में प्रत्येक शिक्षक की सहभागिता का आह्वान किया।

जिले के समस्त शिक्षकों के साथ-साथ संवर्गहितैषी संगठनों ने भी पूर्ण सहयोग और सहभागिता का आश्वासन देते हुए टीईटी वापस होने तक संघर्षरत रहने का संकल्प लिया। सहित विभिन्न संगठनों के जिलाध्यक्षों के साथ साथ प्रांतीय एवं जिला पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा, दतिया।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed