इंदौर उज्जैन देश-विदेश मध्यप्रदेश राजनीति

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 अप्रैल को आयेंगे आष्टा, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक ने कार्यकर्ताओं की तैयारियों को लेकर ली बैठक

सौपी जिम्मेदारिया

अंधेर नगरी न्यूज आष्टा से संजय सोलंकी की रिपोर्टआष्टा । मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 12 अप्रैल को आष्टा आयेंगे । मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाजपा सीहोर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, सीहोर जिला भाजपा के प्रभारी विकास वीरानी ने आज जनपद पंचायत आष्टा के बैठक कक्ष में सभी जनप्रतिनिधियों, मंडल अध्यक्षो सहित सभी भाजपा के अपेक्षित कार्यकर्ताओ की बैठक ली एवं बैठक में जिला अध्यक्ष, विधायक,जिला प्रभारी ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के आष्टा आगमन,

आयोजित कार्यक्रम हेलीपेड से कार्यक्रम स्थल सांदीपनी विद्यालय तक के रोड शो की जानकारी दी एवं क्या क्या तैयारियां करना है इसको लेकर चर्चा कर,कार्यकर्ताओ के भी सुझाव लिये की हम मुख्यमंत्री के आष्टा आगमन पर उनका किस तरह भव्य और ऐतिहासिक स्वागत सम्मान कर सकते है ।

मुख्यमंत्री के आगमन पर शासकीय महाविद्यालय से रोड शो शुरू होगा । रोड शो मार्ग पर कहा कहा,किस संगठन, संस्था, समाजों, भाजपा के मोर्चा, प्रकोष्ठों, मंडलो, नपा, नप आदि के मंच बनेंगे उनसे संपर्क करना, मंच पर से पुष्पवर्षा होगी,

रोड के दोनों ओर कटआउट, बेनर, फ्लैक्स, स्वागत द्वार कहा कहा लगेंगे उन स्थलों को चिन्हित करना, मार्ग के दोनों ओर बड़े बड़े डंडों में बड़े भाजपा के झंडे लगाना ।

संगठनात्मक बैठक में नगर एवं ग्रामीण अंचल में व्यवस्थाओं को लेकर सभी मंडल अध्यक्षो, जिला पदाधिकारियों, निकाय, जनपद, जिला पंचायत के प्रमुखों, वरिष्ठ नेताओं, सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों को अपेक्षित कार्यो व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौपी गई है ।

सम्पन्न हुई बैठक में सभी अपेक्षित कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि उपस्तिथ रहे । सभी ने एक स्वर में यशस्वी मुख्यमंत्री जी के आष्टा दौरे को एवं आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया ।

कार्यकर्ताओ की उक्त बैठक को जिला अध्यक्ष नरेश मेवाडा,जिला प्रभारी विकास वीरानी एवं विधायक गोपालसिंह इंजीनियर आदि ने संबोधित कर दौरे की जानकारी देते हुए कार्यक्रम को गरिमामय रूप में सफल बनाने के लिये सभी को सौपी गई जिम्मेदारियों को पूर्ण करने के लिये प्राण प्रण से जुटने का आव्हान किया ।

About The Author