,

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा सुरेन्द्र हत्याकांड के फरार आरोपी (आदतन अपराधी) को किया गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की। दतिया। पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे फरार आरोपियों की घरपकड में दिनांक 10.04.26 को मुखबिर द्वारा सूचना…

1 minute

Read Time

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी जप्त की।

दतिया। पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही- पुलिस अधीक्षक दतिया सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार शिवहरे एवं एसडीओपी दतिया आकांक्षा जैन के कुशल मार्ग दर्शन में चलाये जा रहे फरार आरोपियों की घरपकड में

दिनांक 10.04.26 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि थाना कोतवाली दतिया के अप क्र 15/26 धारा 103(1) बीएनएस 25/27 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी उदय राजा पुत्र राजेश राजा परमार निवासी बडे पोस्ट आफिस के पास दतिया को स्थान दिनारा रोड पुल के पास दतिया में दिखा है।

गठित टीम द्वारा बहुत ही सावधानी पूर्वक मुखबिर के द्वारा बताये स्थान में दबिश दी गयी आरोपी उदय राजा परमार को टीम के द्वारा घेर कर पकडा गया। पकडे गये आरोपी पर पूर्व से गंभीर किस्म के अपराध पंजीबद्ध है।

आरोपी उदय राजा परमार के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी को विधिवत जप्त किया गया बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

सराहनीय कार्यवाही- उपरोक्त कार्यवाही में निरी. धीरेन्द्र मिश्रा थाना प्रभारी थाना कोतवाली दतिया, उनि अजान सिंह, प्रआर 640 ब्रजराज तोमर, प्रआर 739 ब्रजमोहन उपाध्याय, आर 368 अरविन्द रावत, आर चा 171 धर्मन्द्र शर्मा, आर 718 बब्बू राजा गुर्जर, आर 660 जयपाल पालिया, आर 298 रविन्द्र यादव, आर 90 अजय सिरोही की सराहनीय भूमिका रही।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed