, ,

दतिया में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन।

दतिया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह, गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया। इसके पश्चात महाविद्यालय की…

2 minutes

Read Time

दतिया। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में भारत रत्न डॉ. भीमराव रामजी अंबेडकर की जयंती बड़े उत्साह, गरिमा और श्रद्धा के साथ मनाई गई। शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और महाविद्यालय स्टाफ की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली, कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के पूजन-अर्चन के साथ किया गया।

इसके पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित समस्त स्टाफ ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर बाबा साहब के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को डॉ. अंबेडकर के विचारों, संघर्षों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के संदेश को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि बाबा साहब का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला संगठक डॉ. के.एस. दादोरिया ने विद्यार्थियों को जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी और उन्हें अधिक से अधिक सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर डॉ. अंबेडकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित निबंध, भाषण, रंगोली और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में चयनित विजेता विद्यार्थियों को आगामी समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम का सफल संचालन एवं आयोजन महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा किया गया। प्रतियोगिताओं के मूल्यांकन हेतु निर्णायक मंडल में डॉ. एस.के. पाण्डेय, डॉ. अभय राहुल, डॉ. सीमा सिंह, डॉ. शिव सिंह, डॉ. नरेंद्र यादव, डॉ. लाहौरीया एवं डॉ. रजनी सिंह उपस्थित रहे।अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपिका दीक्षित ने सभी अतिथियों, निर्णायकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर डॉ. जयंती अहिरवार, डॉ. रतिका, डॉ. विनोद, डॉ. राहुल श्रीवास्तव, डॉ. चारु सिंह, डॉ. मनी त्यागी, डॉ. प्राची दुबे, डॉ. खुशबू, डॉ. प्रकाश, डॉ. राखी शर्मा, डॉ. ज्योति जायसवाल सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने न केवल बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया, बल्कि विद्यार्थियों में सामाजिक जागरूकता, समानता और संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना भी प्रबल की।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed