, ,

ग्राम कुम्हारिया खास में 178 जोड़ों का विवाह एवं 22 जोड़ो का निकाह हुआ

शाजापुर। मुख्यमंत्री_कन्या_विवाह_एवं_निकाह योजना अंतर्गत आज शाजापुर जिले की जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के कुम्हारिया खास में श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 178 जोड़ों का सामुहिक विवाह एवं 22 जोड़ो का निकाह, इस प्रकार कुल 200 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्‍न हुआ। कार्यक्रम में विधायक श्री अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह…

2 minutes

Read Time

शाजापुर। मुख्यमंत्री_कन्या_विवाह_एवं_निकाह योजना अंतर्गत आज शाजापुर जिले की जनपद पंचायत मो. बड़ोदिया के कुम्हारिया खास में श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में 178 जोड़ों का सामुहिक विवाह एवं 22 जोड़ो का निकाह, इस प्रकार कुल 200 जोड़ों का विवाह एवं निकाह संपन्‍न हुआ।

कार्यक्रम में विधायक श्री अरूण भीमावद, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना सहित अन्य अतिथियों ने नव विवाहित वर-वधुओं को आशीर्वाद देकर नवदाम्पत्य जीवन की शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्री भीमावद ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के लिए निरंतर कार्यरत है।

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार निरंतर प्रयास कर रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर 16 अप्रैल से देश की संसद में 3 दिवसीय विशेष सत्र में “नारी शक्ति वंदन” अधिनियम के पूर्ण क्रियान्वयन को लेकर ऐतिहासिक चर्चा आयोजित की जायेगी।

विधायक श्री भीमावद ने भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में सभी को योगदान देने के लिए कहा। इस दौरान विधायक श्री भीमावद एवं अन्य उपस्थित अतिथिगण ढोल-बाजे पर नृत्य करते हुए बारात में शामिल हुए।

इस दौरान विधायक श्री भीमावद ने सरपंच संघ द्वारा कन्याओं को उपहार स्वरूप वाटर केम्पर दिये गये, जिसकी उन्होंने प्रशंसा की।कलेक्टर सुश्री बाफना ने नव विवाहित वर-वधुओं को नये जीवन में प्रवेश पर शुभकामनाएं दी।

इस दौरान मालवी लोकगीत भजन मण्डल ग्राम झोंकर के कलाकार श्री बाबुलाल धोलपुरे एवं श्री दिनेश कुमार धोलपुरे के दल द्वारा मालवीय लोकगीत भजन एवं संगीतमय कबीर गायन की पुस्तुति दी गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अनुपमा चौहान, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले व गुलाना सुश्री नेहा गंगारे, तहसीलदार श्रीमती दिव्या जैन, जनपद पंचायत सीईओ श्री अमृत राज सिसोदिया, जिला पंचायत सदस्य श्री जगदीश फौजी, जनपद पंचायत सदस्य श्री बनेसिंह गुर्जर,

श्री रायसिंह मालवीय, श्री जगदीश पाल, श्री अरविंद आर्य, श्री मोहन सिंह जादौन, श्री संदीप पाटीदार, सरपंच श्रीमती अनीता पाटीदार, सरपंचगण, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं नागरिकगण मौजूद थे।

About The Author

Latest News

View All

About the Author

Easy WordPress Websites Builder: Versatile Demos for Blogs, News, eCommerce and More – One-Click Import, No Coding! 1000+ Ready-made Templates for Stunning Newspaper, Magazine, Blog, and Publishing Websites.

BlockSpare — News, Magazine and Blog Addons for (Gutenberg) Block Editor

You May Have Missed